न्यूयॉर्क की सड़कों पर छाया बियांका सेंसोरी का बोल्ड लुक, पति कान्ये वेस्ट संग स्टाइलिश अंदाज में आईं नजर
Monday, Jun 23, 2025-05:55 PM (IST)

न्यूयॉर्क. ऑस्ट्रेलियाई आर्किटेक्ट और फैशन आइकन बियांका सेंसोरी ने एक बार फिर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में बियांका अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ न्यूयॉर्क सिटी की सड़कों पर घूमती नजर आईं। दोनों को सोहो इलाके में शॉपिंग करते हुए देखा गया, जहां बियांका के बोल्ड अवतार ने हर किसी का ध्यान खींचा। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
30 वर्षीय बियांका ने हमेशा की तरह ही इस बार भी एक अल्ट्रा-रेवीलिंग ब्लैक आउटफिट चुना। उन्होंने स्किंपी ब्लैक अंडरवियर के साथ फुल स्लीव्स का फिटेड टॉप पहना, जो उनके स्टाइल स्टेटमेंट को और भी ज्यादा बोल्ड बनाता नजर आया।
इसके साथ उन्होंने ब्लैक हाई हील्स पहनी, जिनमें पतले स्ट्रैप्स घुटनों तक लिपटे हुए थे। यह फुटवियर उनके ओवरऑल लुक में एलीगेंस और एटीट्यूड दोनों ला रहे थे।
इस आउटिंग के दौरान बियांका ने कोई बैग कैरी नहीं किया, बल्कि सिर्फ अपना स्मार्टफोन हाथ में लिए नजर आईं। यह उनके मिनिमलिस्ट लेकिन हाई-इम्पैक्ट लुक को दर्शाता है।
हाल के दिनों में बियांका न्यूयॉर्क ट्रिप के दौरान कई बार ऐसे एडवेंचरस और एक्सपेरिमेंटल फैशन में नजर आ चुकी हैं। उनका ये लेटेस्ट लुक फैशन प्रेमियों के बीच और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गया है।