''कोरोना का भी सही है, हुआ तो अकेले रहो,अगर अकेले हो तो होगा नहीं'' सिद्धार्थ शुक्ला के ट्वीट पर फैंस बोले-''क्योंकि इसकी अकेले से फटती है...

Monday, Apr 12, 2021-02:40 PM (IST)

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर ट्विटर के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। उन्हें कई बार फैंस के साथ ट्विटर पर बातचीत करते देखा जाता है। इसके साथ की सिद्धार्थ कोरोना वायरस को लेकर भी कई ट्वीट करते हैं।

PunjabKesari

हाल ही में सिद्धार्थ ने कोविड 19 को लेकर एक ट्विटर पर कुछ ऐसा लिखा जो काफी वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट के जरिए सिद्धार्थ ने दिखाया कि कैसे इस वायरस ने लोगों को कन्फ्यूज कर रखा है।

 

PunjabKesari

सिद्धार्थ ने ट्वीट कर लिखा-'कोरोना का भी सही है, हुआ तो अकेले रहो और अगर अकेले हो तो होगा नहीं।' इसके साथ सिद्धार्थ ने कन्फ्यूजड वाली इमोजी बनाई है। देखते ही देखते सिद्धार्थ का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। 

PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा- 'क्या बात है क्या बात क्या है, क्या बात है सही है।'

PunjabKesari

एक ने तो सिद्धार्थ शुक्ला के 'बिग बाॅस 13' वाले डायलाॅग को रिक्रिएट कर लिखा-'अकेला था, अकेला हूं, अकेला खुश हूं क्योंकि अकेले से फटती है कोरोना की।' देखें यूजर्स के रिएक्शन

PunjabKesari

 

PunjabKesari

बता दें कि हाल ही में सिद्धार्थ ने लोगों को घर में रहने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था- 'हे दोस्तों बस आप से ये कहना चाहता हूं कि लाॅकडाउन किसी कारण लगा है तो कृपा बिना किसी जरूरी काम के बाहर ना निकलें। विश्वास करें गिफ्ट भेजा जरुरी नहीं हैं आपका प्यार सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे तक पहुंच जाता है।  अपनी जान रिस्क में मत डालें।'

PunjabKesari


काम की बात करें तो सिद्धार्थ जल्द ही 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सीजन 3 में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सोनिया राठी हैं। इसके अलावा वह शहनाज गिल के साथ साॅन्ग हैबिट में भी नजर आएंगे। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News