''कोई भी धर्म ऐसी हिंसा की इजाजत नहीं देता'' पहलगाम आतंकी हमले से दहला विवियन डीसेना का दिल
Thursday, Apr 24, 2025-03:43 PM (IST)

मुंबई: 22 अप्रैल का दिन भारत के कई परिवालों के लिए काल बनकर आया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों ने जान गवा दी। ये लोग अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। मासूम लोगों की जान चले जाने से एक्टर विवियन डीसेना का दिल रो रहा है।
विवियन ने लिखा- 'मैं इस दिल तोड़ने वाली खबर को अभी तक पचा नहीं पा रहा हूं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मासूम लोगों की जान चली गई जो वहां घूमने गए थे। ये ट्रेजिक है। पीड़ितों के परिवारवालों के लिए मेरा दिल रो रहा है। मैं भी दर्द में हूं।'
विवियन ने आगे लिखा- 'कोई भी धर्म ऐसी हिंसा की इजाजत नहीं देता है और न ही ऐसी हिंसा सिखाता है। ये क्रूर है। ऐसे अमानवीय एक्ट की कड़ी निंदा करता हूं। जो लोग घायल हुए हैं मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं। उनके परिवार को हिम्मत मिले इस दुख को झेलने की। न्याय मिलना चाहिए। हमें इंसानियत नहीं खोनी चाहिए।'
बता दें कि तमाम टीवी एक्टर्स ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। एक्टर सुधांशू पांडे ने बदले की मांग की है। एक्ट्रेस रश्मि देसाई, हिना खान, रुपाली गांगुली, अदिति मलिक, करण कुंद्रा, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, उर्फी जावेद जैसे एक्टर्स ने इस हमले को लेकर रिएक्ट किया।