बिग बॉस 19 फेम मृदुल तिवारी ने इस नेक काम के साथ की नए साल की शुरुआत, कड़ाके की ठंड में गरीबों को बांटे कंबल

Friday, Jan 02, 2026-01:05 PM (IST)

मुंबई. मृदुल तिवारी सोशल मीडिया की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं।  रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है। शो में उनके देसी अंदाज और सादगी ने दर्शकों का खूब दिल जीता। वहीं, शो से बाहर आने के बाद भी मृदुल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। नए साल के मौके पर भी उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

जरूरतमंदों के साथ मनाया नया साल

न्यू ईयर की रात मृदुल तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में वह 31 दिसंबर की ठंडी रात में सड़कों पर सो रहे जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटते नजर आ रहे हैं। सर्द मौसम में जरूरतमंदों तक गर्म कंबल पहुंचाकर उन्होंने नए साल की शुरुआत एक नेक काम से की, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फैंस ने की जमकर तारीफ

इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस का कहना है कि नए साल का इससे बेहतर और सच्चा जश्न हो ही नहीं सकता।  

बिग बॉस 19 से मिली पहचान

मृदुल तिवारी ने ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लिया था और अपनी सादगी और देसी अंदाज के चलते वह दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हो गए थे। वह शो के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स में शामिल रहे, हालांकि बीच में ही उन्हें बाहर होना पड़ा। शो के दौरान उनका नाम मॉडल और एक्ट्रेस नतालिया के साथ भी जोड़ा गया था, लेकिन बाद में दोनों ने इसे सिर्फ दोस्ती बताया।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News