Bigg Boss फेम रूपल त्यागी ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, गोल्डन ज्वेलरी, हाथों में मेहंदी, लाल जोड़े में दुल्हन बनी लगीं बेहद खूबसूरत

Sunday, Dec 07, 2025-12:08 PM (IST)

मुंबई. ‘बिग बॉस 9’ फेम और टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रूपल त्यागी अब शादीशुदा हो गई हैं। रूपल ने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर नोमिश भारद्वाज संग सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की बेहद खूबसूरत और अनोखी तस्वीरें शेयर कीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

SaveClip

इन वेडिंग फोटोज में रूपल और नोमिश की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों एकदम रॉयल और क्लासी कपल की तरह दिख रहे हैं।

SaveClip

 

सुर्ख लाल ब्राइडल लहंगे में रूपल का ट्रेडिशनल लुक बेहद आकर्षक लग रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Roopal Tyagi (@roopaltyagi06)

उनके लहंगे की भारी कढ़ाई, काॅन्ट्रास्ट ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप ने उनके पूरे ब्राइडल लुक को और निखार दिया। वहीं नोमिश क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में काफी हैंडसम दिखे।

SaveClip

खास बात यह है कि नोमिश ने दो हफ्ते पहले ही रूपल को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। फैंस ने उस समय भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था, और अब उनकी शादी की तस्वीरें देखकर लोग लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

SaveClip

रूपल और नोमिश की ये वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई कपल को शुभकामनाएं दे रहा है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News