''वो मर्दाना दिखती हैं..मृणाल ठाकुर के इस कमेंट पर भड़कीं बिपाशा बसु, बगैर नाम लिए सुनाई खरी-खरी

Thursday, Aug 14, 2025-11:32 AM (IST)

 

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके करियर के शुरुआती समय का है जब वह कुमकुम भाग्य में नजर आती थीं।

PunjabKesari

इस वीडियो वह बिपाशा बसु को मर्दाना बॉडी वाली कहती दिख रही हैं। मृणाल ने कहा था कि क्या तुम ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हो जो मर्दाना दिखती हो? जाओ करलो शादी बिपाशा से। उनकी मांसपेशियां मर्दाना टाइप दिखती हैं। मैं बिपाशा से बहुत बेहतर हूं। ओपे। अब इस पूरे विवाद के बाद बिपाशा बसु ने भी एक पोस्ट शेयर किया है जहां इस टॉपिक की ओर इशारा किया।

 

PunjabKesari

 

इस पोस्ट में बिपाशा ने किसी का भी नाम नहीं लिया मगर इसे सभी मृणाल ठाकुर के वीडियो से ही जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें उन्होंने मसल्स वाली लड़कियों का जिक्र किया है। वो लिखती हैं- 'मजबूत महिलाएं एक-दूसरे को ऊपर उठाती हैं। अपनी मसल्स बढ़ाओ, क्योंकि ये आपको अच्छी फिजिकल और मेंटल हेल्थ देने में मदद करेगा। हमें पुरानी सोच को तोड़ना होगा कि महिलाओं की मसल्स नहीं हो सकती है।' खैर अभी तक इस पूरे मामले पर मृणाल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं बिपाशा बसु के पलटवार के बाद कुछ फैंस उनके सपोर्ट में भी आए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by qualiteaposts (@qualiteaposts)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News