बिपाशा-करण ने मालदीव में सेलिब्रेट किया बेटी का दूसरा बर्थडे, समंदर किनारे रेत पर तितली सी खिलखिलाती-इठलाती दिखी देवी

Wednesday, Nov 13, 2024-03:57 PM (IST)

मुंबई. बी टाउन फेमस कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा। अब कपल की ये लाडली पूरे 2 साल की हो गई है और उन्होंने उन्होंने देवी का ये बर्थडे मालदीव में समंदर किनारे बेहद खास अंदाज में मनाया। 2 साल की देवी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर देवी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'हमारी कब- सिम्बा 2 साल की है
हकुना मटाटा हमारी जीवन शैली है.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का बर्थडे मालदीव में समंदर किनारे बहुत की खूबसूरती से होस्ट किया है। रंग बिरंगे बैलून्स से बेहद सुंदर डेकोरेशन की गई है और देवी के लिए एक खूबसूरत केक भी रखा गया है।

PunjabKesari

 

वहीं, नन्हीं देवी डेकोरेशन के पास खूब खिलखिलाती-इठलाती हुई नजर आ रही हैं।  

PunjabKesari

 

देवी ऑफ-व्हाइट फ्रॉक और खूबसूरत सैंडल पहने बटरफ्लाई सी क्यूट लग रही हैं। बिपासा ने अपनी बेटी का बेहद प्यारा हेयरस्टाइल किया है। वह रेत में खेलती और भागती अपनी हरकतों से फैंस का खूब दिल जीत रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


दूसरे वीडियो में बिपाशा की लाडली अपनी क्यूट बातों से सबका दिल जीत रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा-''पता नहीं समय कैसे निकल गया और आज देवी दो साल की हो गई। वह हमारी खुशी है। उसे इतना प्यार और शुभकामनाएं भेजने के लिए आप सभी का धन्यवाद दुर्गा-दुर्गा।" 

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


इसके अलावा बिपाशा ने देवी के बर्थडे पर एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें कपल अपनी बेटी संग येलो ट्विनिंग किए नजर आ रहा है। 


बता दें, बिपाशा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी और फिर 6 साल बाद अपने पहले बच्चे यानी बेटी देवी का स्वागत किया। शादी के 6 साल बाद बेटी का स्वागत कर कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए। दोनों अक्सर अपनी लाडली के साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

  
 
  
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News