मालदीव में ''बर्थडे गर्ल'' मौनी राॅय का वेकेशन, रेड बिकिनी में ''मिसेज नांबियार'' ने दिखाया कर्वी फिगर

Saturday, Sep 28, 2024-01:08 PM (IST)

मुंबई: टीवी से फिल्मों तक सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी राॅय अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपने हद से ज्यादा सिजलिंग फोटोज शेयर करती हैं। उनकी कातिलाना अदाएं देखकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस घायल हो जाते हैं।

 

PunjabKesari

28 सितंबर को मौनी राॅय 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने मौनी राॅय मालदीव पहुंच गई हैं जहां से उन्होंने अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मौनी का बिकिनी लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में मौनी रेड बिकिनी में अपना टोन्ड फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को देख आहें भरने पर मजबूर हो गए हैं। 

PunjabKesari


मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। अब वह बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। अब वह बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। साल 2006 में मौनी रॉय को सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' में काम मिल गया।

PunjabKesari

 

साल 2016 में टीवी सीरियल 'नागिन' ने मौनी के लिए फिल्मों का रास्ता खोल दिया। मौनी रॉय के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया और घर-घर में पहचान दिलाई। मौनी रॉय ने 2018 में आई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गोल्ड' में काम किया। इसके बाद 2019 में 'मेड इन चाइना' फिल्म में राजकुमार राव के साथ लीड रोल में नजर आईं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद 2021 में आई फिल्म 'वेले' की और फ्लॉप रहीं। हालांकि मौनी रॉय ने ब्रह्मास्त्र फिल्म में भी काम किया जो सुपरहिट रही


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News