चर्चा में हैं  बॉडीबिल्डर दुल्हन के ब्राइडल लुक,कांजीवरम साड़ी में फ्लाॅन्ट किए डोले शोले

Friday, Mar 07, 2025-03:13 PM (IST)

मुंबई: कर्नाटक की फेसम बॉडीबिल्डर और फिटनेस ट्रेनर चित्रा पुरुषोत्तम इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं। वजह है उनकी शादी की का ब्राइटल फोटोशूट।  आम-तौर पर दुल्हन जिस तरह अपनी शादी के मौके पर फोटोशूट कराती है, ये उससे थोड़ा अलग हटकर है। तस्वीरों में नीले-पीले रंग की कांजीवरम साड़ी पहने दुल्हन के डोले-शोले दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

चित्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वेडिंग लुक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में चित्रा को दुल्हन की तरह सजते हुए और फोटोग्राफरों के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है।

PunjabKesari

उन्होंने अपने लुक को गोल्ड जूलरी, कमरबंद, मांग टीका, झुमके और चूड़ियों से पूरा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए चित्रा ने कैप्शन लिखा, "Mindset is Everything"।

 

PunjabKesari
बता दें कि चित्रा पुरुषोत्तम, जिनके इंस्टाग्राम पर 138k फॉलोअर्स हैं, उन्होंने कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और मिस इंडिया फिटनेस, वेलनेस, मिस साउथ इंडिया और मिस कर्नाटक सहित कई खिताब जीते हैं।  स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चित्रा पुरुषोत्तम ने अपने लंबे समय के प्रेमी किरण राज से शादी की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidya Gowda (@makeoverbyvidya_gowda)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए