IIFA Utsavam 2024: रजनीकांत की ''जेलर'' बनी बेस्ट फिल्म, ऐश्वर्या से लेकर चिरंजीवी, सामंथा ने भी जीता अवॉर्ड

Saturday, Sep 28, 2024-12:47 PM (IST)

मुंबई: 27 सितंबर को अबू धाबी में आईफा अवार्ड्स 2024 का आगाज हुआ। आईफा अवार्ड्स 2024 में कई बॉलीवुड और साउथ स्टार्स ने शिरकत की। इस समारोह में शुक्रवार को हुए पहले दिन के ईवेंट में साउथ स्टार्स ने अपना जलवा बिखेरा। 27 सितंबर के पहले दिन को 'उत्सवम' नाम दिया गया था। आज शनिवार को दूसरे दिन को 'फ्लैगशिप' और रविवार को तीसरे यानी आखिरी दिन को 'आईफा रॉक्स' नाम दिया गया है। उत्सवम पर साउथ स्टार्स ने यहां अपना जलवा दिखाया।  शाहरुख खान और करण जौहर इस अवॉर्ड को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि उत्सवम को साउथ स्टार राणा दग्गुबाती और तेजा सज्जा ने होस्ट किया। पहले दिन साउथ इंडस्ट्री के नाम रहा। 

PunjabKesari


साउथ मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' को बेस्ट फिल्म (तमिल) का अवॉर्ड अपने नाम किया। इस अवॉर्ड को फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार ने लिया। साउथ सुपरस्टर नानी को भी 'दशहरा' (तेलुगु) और विक्रम को 'पोन्नियिन सेलवन: II' (तमिल) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस खास मौके पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी को जावेद अख्तर और शबाना आज़मी ने भारतीय सिनेमा में उनकी बेहतरीन उपलब्धियों के लिए एक खास सम्मान से नवाजा।

 

PunjabKesari

IIFA अवार्ड्स 2024 के विजेताओं की लिस्ट-

 

बेस्ट फिल्म (तमिल)

जेलर

बेस्ट एक्टर (तेलुगु)

नानी (दसरा)

बेस्ट एक्टर (तमिल)

विक्रम (पोन्नियिन सेलवन: II)

बेस्ट एक्ट्रेस (तमिल): ऐश्वर्या राय (पोन्नियिन सेलवन: II)

ऐश्वर्या राय (पोन्नियिन सेलवन: II)

बेस्ट डायरेक्टर (तमिल): मणि रत्नम (पोन्नियिन सेलवन: II)

मणि रत्नम (पोन्नियिन सेलवन: II)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर (तमिल): एआर रहमान (पोन्नियिन सेलवन: II)

एआर रहमान (पोन्नियिन सेलवन: II)

भारतीय सिनेमा में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट

चिरंजीवी

भारतीय सिनेमा में आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन

प्रियदर्शन

भारतीय सिनेमा में वुमन ऑफ द ईयर

सामंथा रुथ प्रभु

बेस्ट नेगेटिव रोल (तमिल)

एसजे सूर्या (मार्क एंटनी)

बेस्ट नेगेटिव रोल (तेलुगु)

शाइन टॉम चाको (दसरा)

बेस्ट नेगेटिव रोल (मलयालम):\

अर्जुन राधाकृष्णन (कन्नूर स्क्वाड)

बेस्ट स्पोर्टिंग रोल (पुरुष –तमिल)

जयराम (पोन्नियिन सेलवन: II)

बेस्ट स्पोर्टिंग रोल (महिला –तमिल)

: साहस्र श्री (चिठ्ठा)

गोल्डन लेगसी अवार्ड:

नंदमुरी बालकृष्ण

कन्नड़ सिनेमा में एक्सीलेंस

ऋषभ शेट्टी

बेस्ट डेब्यू (महिला –कन्नड़)

आराधना राम (काटेरा)

बेस्ट डायरेक्टर (कन्नड़)

थरुन सुधीर (काटेरा)

   
   
   

 

 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News