Bollywood Top 10: मम्मी-पापा बनने वाले हैं राजकुमार राव-पत्रलेखा,रणवीर सिंह ने खरीदी करोड़ो की लग्जरी कार
Thursday, Jul 10, 2025-06:24 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के घर खुशियां आने वाली हैं। शादी के चार साल बाद राजकुमार पत्नी पत्रलेखा संग पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। उन्होंने और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को बयां किया है। तो वहीं, बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की। जी हां, रणवीर ने अपने 40वें बर्थडे पर Hummer EV 3X खरीदी, जिसकी कीमत करोड़ों में है। तो आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
बेबी ऑन द वे..मम्मी-पापा बनने वाले हैं राजकुमार राव-पत्रलेखा, शादी के 4 साल बाद सुनाई गुड न्यूज
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के घर खुशियां आने वाली हैं।शादी के चार साल बाद राजकुमार पत्नी पत्रलेखा संग पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। उन्होंने और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने एक पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को बयां किया है।इस पोस्ट के साथ राजकुमार और पत्रलेखा ने एक पोस्टर शेयर किया। इसमें लिखा था- 'बेबी ऑन वे... पत्रलेखा और राजकुमार।' इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- 'उत्साहित'।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर अली अब हमारे बीच नहीं रही। हुमैरा असगर अली मंगलवार (8 जुलाई) को कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए) फेज़-VI स्थित एक फ्लैट में मृत पाई गईं। यहां गौर करने वाली बात ये है कि 32 की हुमैरा का निधन
पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके शव मिलने से लगभग दो हफ्ते पहले ही हो चुका था।
पहली नजर का प्यार...जरीन खान के घर गूंजी किलकारी, नन्हीं परी को बाहों में थाम लडाया लाड
बाॅलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जरीन खान के आंगन में बच्चे की किलकारी गूंजी है। इससे पहले आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाए और सोचें की जरीन बिन ब्याही मां बन गई हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। जरीन मां नहीं बल्कि मासी मां बनी हैं। जी हां, जरीन ने बहन सना खान ने बेटी को जन्म दिया है। जरीन ने अपनी भांजी की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की हैं।
सैफ अली खान होटल विवाद: 13 साल पुराना केस... मलाइका अरोड़ा को देनी थी गवाही अब जज ने हटाया नाम
बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को बुधवार को एक बड़ी राहत मिली। ट्रायल कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी किया जमानती वारंट रद्द कर दिया।दरअसल, साल 2012 के एक पुराने मामले में मलाइका अरोड़ा हाल ही में मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुईं. इससे पहले मलाइका कई बार कोर्ट की सुनवाई में नहीं पहुंची थीं जिसके चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ अप्रैल में 5,000 रुपए का जमानती वारंट जारी किया था। इस वारंट के बाद मलाइका आखिरकार कोर्ट पहुंचीं। ऐसे में जमानती वारंट रद्द कर दिया गया। इतना ही नहीं सुनवाई के दौरान उन्हें अभियोजन पक्ष की गवाह की लिस्ट से हटा दिया गया।
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से शेफाली का निधन हुआ। शेफाली के निधन के बाद उनके पति पराग त्यागी बुरी तरह से टूट गए है। आए दिन शेफाली को याद करके पराग बहुत इमोशनल होते रहते हैं। अब शेफाली ने नया पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वो शेफाली का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। शेफाली और पराग के साथ उनके डॉग सिंबा का भी हाथ नजर आ रहा है। पराग ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा-'टूगेदर फॉरएवर।' पराग के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।
MMS ने बर्बाद किया था करियर फिर बनीं साध्वी, राधे-राधे जपती भोजपुरी एक्ट्रेस ने गुपचुप कर ली शादी!
बी-टाउन में ऐसी कई हसीनाएं थी जिन्होंने ग्लैमर वर्ड में बहुत नाम कमाया। कई अभिनेत्रियाँ हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती, अभिनय और प्रतिभा से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने सब त्याग दिया। इस लिस्ट में ममता कुलकर्णी, इशिका तनेजा, नुपुर अलंकार, बरखा मदान और अनघा भोसले जैसे ढेरों नाम हैं। इसके अलावा एक नाम है एक्ट्रेस प्रियंका पंडित जो एक समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में चमक रही थीं मगर 2021 में हुए एक विवाद के बाद वह सब चमक-धमक से दूर हो गई।
22 साल की रीम शेख रीम शेख ने हिंदू लड़के संग की शादी!
टीवी एक्ट्रेस रीम शेख को लेकर सोशल मीडिया पर खूब अफवाहें उड़ रही हैं। उनका नाम सेहबान अजीम से लेकर शगुन पांडे तक से जुड़ा। दो महीने पहले 22 साल की रीम की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं जिस पर अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन फोटोज और खबर के पीछे का सच बताया है। रेडिट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 25/5/2025 को एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें रीम शेख की मांग में सिंदूर भरा है, वहीं दूसरी फोटो में कृष गुप्ता नाम का एक लड़का खड़ा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि कृष गुप्ता और रीम शेख ने जयपुर में 25 मई को शादी कर ली है।
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में एक्टर विष्णु विशाल और बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की बेटी के नामकरण में पहुंचे थे।आमिर ने ही नन्ही गुड़िया को 'मीरा' नाम भी दिया। । इस दौरान मां ज्वाला गुट्टा की आंखें भर आई थीं। विष्णु और ज्वाला दोनों ने ही सोशल मीडिया पर आमिर का शुक्रिया भी अदा किया। आयोजन की तस्वीरें देख जहां हर कोई इमोशनल हुआ वहीं मन में यह सवाल भी उठा कि आमतौर पर ऐसे कार्यक्रमों से दूर रहने वाले आमिर आखिर वहां क्यों पहुंचे? अब इसका जवाब सामने आया है।
रणवीर सिंह ने 40वें बर्थडे पर खुद को गिफ्ट की लग्जरी कार, अपने नाम की 4.5 करोड़ की Hummer EV
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर जहां उन्हें फैंस और करीबियों की खूब शुभकामनाएं मिलीं। वहीं, एक्टर ने खुद को एक लग्जरी कारी गिफ्ट की। जी हां, रणवीर ने अपने 40वें बर्थडे पर Hummer EV 3X खरीदी, जिसकी कीमत करोड़ों में है। कार खरीदने के बाद हाल ही में एक्टर को नई गाड़ी के साथ घर के बाहर भी स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
पाकिस्तान में राज कपूर और दिलीप कुमार की संपत्ति को सहेजने की पहल, बनेगा स्मृति संग्रहालय
1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन ने सिर्फ दो देशों की सीमाएं नहीं बदलीं, बल्कि कई मशहूर शख्सियतों को भी अपनी जड़ों से दूर कर दिया। फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार और राज कपूर भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, जिनका बचपन और पुश्तैनी घर पेशावर, पाकिस्तान में बीता था। दशकों बाद अब इनकी विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।