Bollywood Top 10: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए राज कुंद्रा, साउथ बॉम्बे में सुमोना चक्रवर्ती संग हुई बदसलूकी

Monday, Sep 01, 2025-06:35 PM (IST)

मुंबई. कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में उनकी 'ऑन-स्क्रीन' पत्नी बनीं सुमोना चक्रवर्ती के साथ एक हैरान करने वाला वाकया हुआ है। एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने बताया है कि 31 अगस्त को उन्हें साउथ मुंबई में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया था। वहीं,  एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व एक्टर राज कुंद्रा ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी फिल्म मेहर की पहले दिन की कमाई पीड़ितों को दान करने का फैसला लिया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..
 

कार को घेरा,बोनट पर जोर से मारा और जय महाराष्ट्र कहकर हंसने लगे…साउथ बॉम्बे में सुमोना चक्रवर्ती संग हुई बदसलूकी

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में उनकी 'ऑन-स्क्रीन' पत्नी बनीं सुमोना चक्रवर्ती के साथ एक हैरान करने वाला वाकया हुआ है। एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने बताया है कि 31 अगस्त को उन्हें साउथ मुंबई में मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया था। ये वाकया दोपहर के वक्त हुआ जब वह कोलाबा से फोर्ट जा रही थीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आपबीती सुनाई है।  

पंचतत्व में विलीन हुईं Priya Marathe: सुहागन विदा हुई एक्ट्रेस, पति और करीबियों ने खोई सुध बुध

'पवित्र रिश्ता' फेम प्रिया मराठे अब हमारे बीच नहीं रही। कैंसर ने प्रिया मराठे की जिंदगी छीन ली। मुंबई के मीरा रोड स्थित घर में एक्ट्रेस ने 38 की उम्र में अंतिम सांस ली।  वह दो साल से ज्यादा समय से कैंसर से जूझ रही थीं। 31 अगस्त को प्रिया मराठे का अंतिम संस्कार किया गया।
प्रिया मराठे के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मीरा रोड स्थित उनके आवास पर रखा गया। यहां परिवार के सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों और टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रिया शादीशुदा थी तो उनके पार्थिव शरीर को सुहागन की तरह सजाया गया। एक्ट्रेस का  अंतिम संस्कार भयंदर श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान से किया गया। इस दौरान परिवार और चाहने वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।

फराह खान ने खोली नरगिस फाखरी की सीक्रेट वेडिंग पोल: लहंगे में खूबसूरत लगी हसीना तो सूट-बूट में खूब जचे पति टोनी,कपल ने पहली पब्लिक अपीयरेंस से लूटी महफिल 

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा लाइमलाइट में नहीं लाती। इसी साल फरवरी महीने में खबर आई थी कि  नरगिस फाखरी ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और अमेरिका में रहने वाले बेजनेसमैन टोनी बेग के साथ शादी कर ली है। हालांकि इन खबरों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी साध रखी है। वहीं अब फराह खान ने उनकी गुपचुच की पोल खोल दी है। दरअसल, नगरिस मुंबई में एक इवेंट में पहुंची। इस दौरान टोनी बेग भी थे। ये शादी के बाद उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थीं। ऐसे में हर ओर कपल की फोटोज और उनकी शादी को लेकर बातें होने लगी हैं।  

बेटी आराध्या संग बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची ऐश्वर्या, माथे पर बिंदी और व्हाइट सूट में प्यारी लगी बच्चन बहू

बी-टाउन स्टार्स इस समय बप्पा की भक्ति में डूबे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन   बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई में जीएसबी गणपति पंडाल पहुंची।  दोनों मां-बेटी ने बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उनकी वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

  Bigg Boss 19 हाउस में तख्तापलट: घरवालों ने कुनिका से छीनी कैप्टनसी, अशनूर कौर को मिली स्पेशल पावर 

 

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' ने शुरुआत से ही ऑडियंस के बीच अपनी पकड़ बना ली है इस सीजन का पहला हफ्ता बीत गया और अब दूसरा हफ्ता शुरू हो रहा है। इससे पहले महज दो दिन में ही कुनिका सदानंद से कैप्टेंसी छीन ली गई। 

Punjab Flood: ये समय भी गुजर जाएगा....बाढ़ पीड़ितों के लिए फरिश्ता बने गुरु रंधावा

पंजाब इन दिनों भयंकर बाढ़ की मार झेल रहा है। नदियों के उफान और लगातार बारिश ने कई जिलों के हालात बिगाड़ दिए। सैकड़ों गांव पानी में डूब चुके हैं। लोगों के घर उजड़ गए हैं यहां तक कि फसलें भी तबाह हो गई हैं। इस मुश्किल घड़ी में जहां सरकार और राहत टीमें काम कर रही हैं। वहीं समाज के कुछ संवेदनशील लोग भी अपने स्तर पर मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा, जिन्होंने न सिर्फ मदद पहुंचाई बल्कि  लोगों को भी मदद करने के लिए प्रेरित भी किया है।

इंडियन वेडिंग में शरीक हुए जस्टिन बीबर, सरप्राइज देख दुल्हन बोली- 'अब मैं वेडिंग नहीं कर पाऊंगी'

पॉप आइकन जस्टिन बीबर चर्चा हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक इंडियन वेडिंग में शामिल हुए। जस्टिन ने शादी में अचानक शरीक होकर दुल्हन को सरप्राइज दिया। इससे सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। उन्होंने दुल्हन और उसकी सहेलियों के साथ पोज भी दिया। इस वेडिंग से जस्टिन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आईं हैं। वीडियो में वो वेडिंग सेरेमनी में आते दिख रहे हैं, जब दुल्हन और उसकी सहेलिया उनका वेलकम करती हैं।

 
पंजाब में आई भीषण बाढ़ पर संजय दत्त ने जताया दुख, बोले-संकट की घड़ी में  लोगों के साथ खड़ा हूं

पंजाब इस वक्त भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। लगातार भारी बारिश और नदियों के उफान की वजह से कई गांव और खेत पानी में डूब गए हैं। हजारों परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। ऐसे में इस संकट के समय में हर कोई पंजाब के लिए प्रार्थना कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने भी राज्य में आई भारी बाढ़ पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस आपदा को "बहुत ही दिल दहला देने वाला" बताया और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना व समर्थन की बात कही।
 



पंजाब में बाढ़ के संकट के बीच ग्राउंड लेवल पर उतरी दिलजीत दोसांझ की टीम, प्रभावित लोगों तक पहंचा रही जरुरत का सामान


पंजाब इस वक्त कुदरत की मार झेल रहा है। राज्य में भीषण बाढ़ से लोगों के हाल बुरे हैं। लगातार बारिश और नदियों के उफान की वजह से कई गांव और खेत पानी में डूब गए हैं। लोगों को अपने घर छोड़ दूसरे गांवों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में हर तरफ से पंजाब के लिए प्रार्थनाओं के हाथ उठ रहे हैं और कई लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। इसी बीच पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की टीम जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई है।

 

 


बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब की मदद के लिए आगे आए शिल्पा के पति राज कुंद्रा, फिल्म ‘मेहर’ की पहले दिन की कमाई पीड़ितों को करेंगे दान  
पंजाब में इस वक्त बाढ़ के कहर से लोगों का हाल बहुत बुरे हैं। पूरे गांव के गांव पानी में बह गए हैं। लोग घर से बेघर हो गए हैं और खाने-पीने को भी मोहताज हो गए हैं। ऐसे में कई सेलिब्रेटीज पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व एक्टर राज कुंद्रा ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News