Bollywood Top News: एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा ने किया बेटी का स्वागत, राजेंद्र प्रसाद की बेटी के अंतिम संस्कार में पहुंचे अल्लू अर्जुन

Sunday, Oct 06, 2024-04:51 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत के सितारे आए दिन किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। कहीं किसी स्टार का बयान की खबर तो कभी किसी के घर बेबी का आगमन..ऐसे ही कई तरह की खट्टी-मिट्ठी लोगों का एंटरटेन करवाती रहती हैं। तो आइए बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरों में जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या खास रहा..

'स्त्री 2' की सफलता के बीच शिरडी पहुंचीं श्रद्धा कपूर, दोनों हाथ जोड़ लिया साईं बाबा का आशीर्वाद
 

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई एक्ट्रेस की स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब झंडे गाड़े है और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। अब श्रद्धा की हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 अपना 50 दिन का सफर पूरा कर चुकी है। ऐसे में फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद श्रद्धा कपूर हाल ही में शिरडी साईं बाबा मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।
 
राजेंद्र प्रसाद की बेटी के अंतिम संस्कार में पहुंचे अल्लू अर्जुन, गायत्री के निधन से टूटे एक्टर को बंधाया ढांढस
 

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर राजेंद्र प्रसाद की बेटी गायत्री का शनिवार, 5 अक्टूबर को निधन हो गया था। दिल का दौरा पड़ने गायत्री की 38 की उम्र में जान चली गई, जिसके बाद शनिवार शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजेंद्र प्रसाद की बेटी के निधन से कई साउथ स्टार को झटका लगा और वे गायत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। इसी दौरान एक्टर अल्लू अर्जुन भी संवेदना व्यक्त करने हैदराबाद में राजेंद्र प्रसाद के घर उनसे मिलते हुए दिखाई दिए। बेटी की मौत से टूटे राजेंद्र प्रसाद को अल्लू अर्जुन संभालते नजर आए।

एक्स वाइफ Reena Dutta के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचे आमिर खान, परिवार के अन्य सदस्य भी हुए शामिल
 
सुपरस्टार आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता के पिता का 2 अक्टूबर को निधन हो गया था। एक्स ससुर के निधन की जानकारी मिलते ही आमिर अपना मां संग तुरंत रीना के घर पहुंचे थे और अंतिम संस्कार में एक्स वाइफ को हिम्मत देते नजर आए थे। वहीं, अब बीते दिन रीना के पिता की प्रेयर मीट आयोजित की गई, जहां आमिर खान   अपने परिवार के सदस्यों के साथ नजर आए। 

शादी के बाद पहले बच्चे की मां बनी जानी-मानी एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा, नवरात्रि पर किया प्यारी सी बेटी का स्वागत
 

साउथ इंडस्ट्री से पिछले कई दिनों से दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही थीं। इसी बीच हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। साउथ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा मां बन गई है। उन्होंने नवरात्रि के शुभ दिनों में बेटी का स्वागत किया है। अपने पहले बच्चे का स्वागत कर एक्ट्रेस बेहद खुश हैं और यह खुशखबरी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।

Rhea Chakraborty की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में पुलिस ने भेजा नोटिस

साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती खूब विवादों आई थीं। महीने तक जेल की हवा खाने और लोगों के हेट कमेंट्स का सामना करने के बाद धीरे-धीरे एक्ट्रेस ने खुद को नॉर्मल किया। लेकिन अब एक बार फिर रिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने HiBox ऐप स्कैम मामले में एक्ट्रेस को समन जारी किया है।

शिमरी लहंगे में अप्सरा बन श्रद्धा कपूर ने काटा गदर, रैंप पर दिखाईं कातिलाना अदाएं
 

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म स्त्री 2 की सक्सेस को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने हैदराबाद स्थित कॉउचर ब्रांड मिश्रू के लिए दिल्ली में बेल्जियम के दूतावास में रैंप वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने लुक का खूब जलवा बिखेरती दिखीं। अब श्रद्धा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

कोरियोग्राफर जानी मास्टर का रद्द हुआ नेशनल अवॉर्ड, समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले मिली थी अंतरिम जमानत
 

'स्त्री 2' फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर उर्फ शेख जानी बाशा पर  यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जानी मास्टर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए जमानत अर्जी दायर की थी और इस पर कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की राहत भी दे दी थी। लेकिन अब अंतरिम जमानत मिलने के बाद कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड रद्द हो गया है।

 

बदन को सिर्फ तौलिए से ढककर अनु अग्रवाल ने शेयर की तस्वीर, 'आशिकी गर्ल' को टॉपलेस देख भड़के लोग, कहा-नवरात्रि में तो..
 

फिल्म 'आशिकी' से रातों-रात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस अनु अग्रवाल इन दिनों बॉलीवुड से गायब हैं। भले ही एक्ट्रेस फिल्मों में नजर नहीं आती, लेकिन वो सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में 55 साल की अनु ने एक टॉपलेस फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है। 'आशिकी गर्ल' को इस अंदाज में देख लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।

 

किशोर कुमार सम्मान अवॉर्ड से सम्मानित होंगे राजकुमार हिरानी, मध्य प्रदेश सरकार ने लिया फैसला

किशोर कुमार सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को खंडवा में उनकी पुण्यतिथि पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने महान पार्श्वगायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए बॉलीवुड फिल्मकार राजकुमार हिरानी को प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2023 से सम्मानित करने का फैसला किया है।

NBA अबू धाबी गेम्स 2024 में खेल को प्रमोट करती नजर आई Disha Patani 
 

एक्ट्रेस दिशा पटानी यूं तो अपनी बोल्ड एंड ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर खूब सुर्खियो में रहती हैं। वहीं, हाल ही में उनकी एनबीए अबू धाबी गेम्स 2024 से तस्वीरें सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दिशा पटानी NBA अबू धाबी गेम्स 2024 में खेल को प्रमोट करती नजर आई। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News