एक्सीडेंट का शिकार हुईं रश्मिका मंदाना तो Deepika की बेटी को देखने के लिए बेताब हुईं बुआ, पढ़ें 10 बड़ी खबरें

Tuesday, Sep 10, 2024-05:54 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक्सीडेंट हो गया है, उन्होंने खुद इसकी जानकारी शेयर की है। हालांकि गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई और उनका बचाव हो गया। वहीं, दीपिका पादुकोण ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका स्वागत कर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नही है। इसी बीच रणवीर सिंह की बहन अपनी भतीजी की झलक देखने अस्पताल पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दीपवीर को बधाई देने और उनकी लाडली को देखने अस्पताल पहुंचे। आइए नजर एक नजर ड़ालते हैं बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरों के बारे में .... 

एक्सीडेंट का शिकार हुईं Rashmika Mandanna
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना कभी अपने काम तो कभी अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। लेकिन, वो काफी समय से पब्लिक्ली नजर नहीं आईं। अब हाल ही में उन्होंने खुद को लेकर एक अपडेट दिया, जिसके बाद उनके फैंस चिंता में पड़ गए। रश्मिका ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया था। गनीमत यह रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई और उनका बचाव हो गया। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। 

Deepika की बेटी को देखने के लिए बेताब हुईं बुआ
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को पहले बच्चे के पेरेंटेस बने हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका स्वागत कर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नही है। करीबी रिश्तेदारों से लेकर इंडस्ट्री के दोस्त तक उनके पेरेंट्स बनने पर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच रणवीर सिंह की बहन अपनी भतीजी की झलक देखने अस्पताल पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

हार्ट अटैक से बढ़ने वाली मौतों पर Kajol ने जताई चिंता
देश दुनिया में कार्डियक अरेस्ट से होने वाली मौतों के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। बहुत कम उम्र में ही लोग हार्ट अटैक की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से भी अब तक कई सेलेब्स दिल का दौरा पड़ने से अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी बीच हाल ही में फेमस एक्ट्रेस काजोल ने हार्ट अटैक से मरने वालों की बढ़ती संख्या पर अपनी चिंता जाहिर की है और लोगों का खास सलाह दी है। 

दीपिका-रणवीर की नन्ही परी को आशीर्वाद देने पहुंचे मुकेश अंबानी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं, जिससे उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। पेरेंट्स बनने के बाद कपल को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं और नन्हीं परी पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसी बीच देश के बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दीपवीर को बधाई देने और उनकी लाडली को देखने अस्पताल पहुंचे, जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

गणपति विसर्जन के दौरान गिरते-गिरते बचीं Radhika Merchant 
अंबानी परिवार के आयोजनों और त्योहारों में हमेशा भव्यता देखने को मिलती है। गणेश उत्सव के मौके पर भी अंबानी हाउस में एक शानदार पार्टी आयोजित की गई। इस अवसर पर बप्पा के स्वागत और विसर्जन दोनों ही धूमधाम से किए गए। विसर्जन के दौरान, हाल ही में उनके एक वीडियो ने खास ध्यान खीचा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका ट्रक से नीचे उतर रही थीं, लेकिन अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों से गिर पड़ीं।

पति संग लाल बागचा राजा के दर्शन करने पहुंची सनी लियोन
देश  भर ने इन दिनों गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही हैं। लोग घरों से लेकर मंदिरों में पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा को खुश करने में जुटे हुए हैं। वहीं, मुंबई के लालबाग के परेल इलाके में लाल बागचा राजा के दर्शन के लिए हर साल हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक लालबाग के राजा का आशीर्वाद लेने वहां पहुंचते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस सनी लियोन भी पति डेनियल वेबर के साथ लाल बागचा राजा के दर्शन करने पहुंची, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं।

Arbaaz के बाद भाई Sohail Khan की लाइफ में हुई प्यार की एंट्री
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान दो बच्चों के पिता हैं। सोहेल और उनकी पत्नी सीमा सजदेह के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें आ रही थीं, और दोनों ने 2022 में तलाक ले लिया था। वे 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। अब खबरें हैं कि सोहेल की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है।

पति और मां संग लालबागचा राजा के दरबार पहुंची शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को खूब धूमधाम से मनाती हैं। इन दिनों देश में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है तो ऐसे में शिल्पा कैसे पीछे रह सकती हैं। उन्होंने 7 सितंबर को घर में बप्पा का स्वागत कर उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ विदाई दे दी है। वहीं, अब गणपति विसर्जन के बाद अब वह मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

अलग धर्म और संस्कृति की वजह से टूटी शादी, मां-बाप ने किया था आगाह
 रैपर बादशाह अपने सॉन्गस को लेकर फैंस के बीच अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन पर्सनल लाइफ पर बात करना वो काफी कम पसंद करते हैं। हालांकि, बीते दिनों उन्होंने अपने पत्नी जैस्मिन संग तलाक की बात की थी और बताया था कि उन्होंने अपना रिश्ता बचाने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन ये उनकी बेटी के लिए अनहेल्दी हो गया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में बादशाह ने शादी टूटने की वजह बताई।

 

 

 


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News