चल-चल मेरे साथी...मंडप में दुल्हन ने दूल्हे संग मटक-मटकर लिए फेरे, वायरल हुआ वीडियो

Monday, Oct 28, 2024-03:49 PM (IST)

मुंबई: शादियों का सीजन शुरू हो गया। हाल ही में एक रिपोर्ट आई है कि दो महीने के इस विंटर वेडिंग सीजन में तकरीबन 50 लाख शादियां होंगी, जिनमें तकरीबन 6 लाख करोड़ का खर्चा आएगा। वेडिंग सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर इन शादियों के मजेदार वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसमें दूल्हा-दुल्हन का स्टेज पर डांस, बारातियों का नागिन डांस वाला हुड़दंग और शराबियों के ब्रेक डांस के वीडियो लोगों को खूब लोटपोट कर सकते हैं। अब शादी का एक वीडियो सामने आया हैजो कुछ खास तो नहीं है लेकिन डिफरेंट जरूर है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by P. dhadwal 🦋 (@mrs.h___luthra)

 

वीडियो में दुल्हन को मस्ती भरे अंदाज में देखा जा रहा है। दुल्हन लाल जोड़े में तो दूल्हा क्रीम रंग की शेरवानी में दिख रहा है। दुल्हन और दूल्हा मंडप पर मस्ती भरे अंदाज में सात फेरे ले रहे हैं। अक्सर फेरे लेते वक्त दूल्हा और दुल्हन बेहद शांत स्वभाव नजर आते हैं लेकिन यह जोड़ी तो मंडप पर मानों ऐसे फेरे ले रही है, जैसे इनकी सारी इच्छाएं पूरी हो गई हों।दुल्हन लहंगा उठाकर मटक-मटक फेरे ले रही हैं और वहीं दूल्हे राजा अपनी दुल्हनियां के पीछे-पीछे उसके स्टेप से स्टेप मिला रहा है।इस वीडियो पर कैप्शन में लिखा है- 'जब दुल्हन को पसंद का लहंगा और दूल्हा मिल जाए।'


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News