''चाचा विधायक हैं हमारे 2'' का ट्रेलर रिलीज, लोगों ने दिए मजेदार रिस्पॉन्स

Wednesday, Mar 24, 2021-02:25 PM (IST)

नई दिल्ली। 'अमेजॉन प्राइम वीडियो ने आज दर्शकों के बेहद पसंदीदा कॉमेडी सीरीज 'चाचा विधायक हैं हमारे- सीजन 2' का ट्रेलर रिलीज किया। जाकिर खान इस शो के निर्माता है जिन्होंने इसमें रॉनी भैया का मुख्य किरदार भी निभाया है। इस शो में दिखाया गया है कि वह किस तरह राजनीति में अपना रास्ता बनाने की कोशिश करते हैं। 

 

दरअसल, इसकी शुरुआत तब होती है जब इंदौर का रहने वाला रॉनी अपने चाचा के विधायक होने के बारे में झूठ बोलता है, और ऐसा करके वह अपने जीवन में आई मुसीबतों को दूर करना चाहता है। दर्शकों को इसका पहला सीज़न काफी पसंद आया था, जिसके अंत में रॉनी का सामना असली विधायक से होता है और उसके झूठ का पर्दाफाश हो जाता है। सीज़न 2 की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जिसमें वह विधायक के साथ काम करना शुरू कर देता है और इस तरह राजनीति की दुनिया में कदम रखता है।

 

 

इस शो का ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि दूसरा सीजन भी बेहद शानदार और गुदगुदाने वाला है, और इसी वजह से दर्शकों के साथ-साथ ज़ाकिर खान के फैन्स के बीच के उत्साह और दिलचस्पी कई गुना बढ़ गई है। इसमें रॉनी के राजनीति में क़दम रखने के साथ-साथ दो लोगों के बीच के टकराव और लव-ट्रायंगल को बड़े ही दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है। इस शो में आपको दोगुना पागलपन और हँसी-मज़ाक नज़र आने वाला है क्योंकि सख़्त लौंडा, यानी कि रॉनी भैया ने इस सीरीज़ में अपनी हाज़िर-जवाबी और अपने मजाकिया लहजे के साथ स्क्रीन पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 

 

हाल ही में 'चाचा विधायक हैं हमारे' की वापसी की घोषणा से फैन्स के बीच उत्साह और जबरदस्त कॉमेडी की उम्मीद कई गुना बढ़ गई है। OML द्वारा निर्मित और शशांत शाह द्वारा निर्देशित इस शो में जाकिर हुसैन, सन्नी हिंदुजा, कुमार वरुण, व्योम शर्मा, अलका अमीन, अभिमन्यु सिंह, वीनस सिंह और ओनिमा कश्यप मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 26 मार्च से यह शो अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।


Content Writer

Chandan

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News