पठानी सूट और नीली पगड़ी में नजर आया छोटा मूसेवाला, क्यूट लुक ने लोगों का जीता दिल
Sunday, Mar 16, 2025-05:03 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों से पंजाबी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई थी। भले ही वह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाने आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। सिद्धू के बाद अब उनके छोटे भाई शुभदीप सिंह भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत रहे हैं।
हाल ही में, सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। ये तस्वीरें होली के दिन की हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है।
तस्वीरों में शुभदीप व्हाइट पठानी कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही उनके सिर पर नीली पगड़ी भी बंधी हुई है और उनके चेहरे पर होली के रंग लगे हुए हैं।
तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में 'हैप्पी होली' लिखा गया है। शुभदीप की यह होली फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी क्यूटनेस की खूब तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तस्वीरों पर 'हैप्पी होली' लिखा, तो कुछ ने शुभदीप को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'हमारे छोटे सिद्धू को नजर न लगे।'
आपको बता दें कि 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, और इस घटना ने उनके फैंस को गहरा दुख पहुंचाया था। सिद्धू के निधन के करीब 22 महीने बाद उनके छोटे भाई शुभदीप सिंह का जन्म हुआ।
शुभदीप का जन्म IVF के जरिए हुआ था, और इस खुशी की खबर सिंगर के पेरेंट्स ने सोशल मीडिया पर साझा की थी।
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ली थी। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई, जो सलमान खान को भी धमकियां देता रहता है, अभी भी अपने गिरोह के साथ सक्रिय है।