फैंस के लिए खुशखबरी, Dakota Johnson संग नहीं हुआ Chris Martin का ब्रेकअप !
Monday, Jun 09, 2025-01:21 PM (IST)

मुंबई: 'कोल्ड प्ले' सिंगर क्रिस मार्टन और उनकी गर्लफ्रेंड-एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन को लेकर हाल ही में खबर आई थी। खबर थी कि उनका 8 साल का रिश्ता खत्म हो गया है, दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ये खबर सुनकर फैंस का दिल टूट गया था लेकिन अब खुद क्रिस ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और गुड न्यूज सुनाई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 'क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन आखिरकार अलग हो गए हैं।' एक अंदरूनी सूत्र ने पब्लिकेशन को कहा- 'इस बार ये अंतिम लगता है।' हालांकि, ऐसा लगता है कि क्रिस और डकोटा के बीच फिर से सब ठीक है क्योंकि सिंगर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड को प्यारी-सी बधाई दी है।
क्रिस ने हाल ही में डकोटा की आने वाली फिल्म 'मटेरियलिस्ट्स' के लिए पब्लिकली सपोर्ट दिखाकर फैंस को चौंका दिया। ये मूवी 13 जून 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है।
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में डकोटा, क्रिस के साथ भारत में कोल्ड प्ले के 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर' में आई थीं। उन्हें बैंड के तीन कॉन्सर्ट में देखा गया था। उन्होंने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर और बाबुलनाथ मंदिर के दर्शन किए थे। इतना ही नहीं वो महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने भी गए थे।
क्रिस और मार्टिन ने साल 2017 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। ये भी खबर सामने आई थी कि दोनों ने सगाई कर ली है लेकिन उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' एक्ट्रेस को डेट करे से पहले क्रिस की शादी एक्ट्रेस ग्वेनेथ पाल्ट्रो से हुई थी। दोनों 2015 में अलग हो गए थे। इनके दो बच्चे हैं।