अब कोई बिना अनुमति नहीं कर सकता सोनाक्षी की तस्वीरों और नाम का इस्तेमाल, कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश

Tuesday, Mar 24, 2026-05:00 PM (IST)

मुंबई. सोशल मीडिया पर इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के जरिए सेलेब्स की तस्वीरों, आवाज और वीडियोज के गलत इस्तेमाल के मामले काफी बढ़ गए है। इसी बीच हाई कोर्ट ने ऐसे हनन से एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को सुरक्षा प्रदान की है। अब कोई भी बिना अनुमति के सोनाक्षी की तस्वीरों, नाम, चेहरा या आवाज का इस्तेमाल नहीं कर सकता।
 
दरअसल, पिछले दिनों याचिका में बताया गया था कि कुछ लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल करके सोनाक्षी सिन्हा की डीपफेक तस्वीरें और वीडियो बना रहे थे। उनकी अश्लील तस्वीरें बनाई जा रही थी या उन्हें अनुचित कपड़ों में दिखाया जा रहा था। ऐसे में कोर्ट ने माना कि इस तरह की सामग्री से एक्ट्रेस की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

 

अब हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी उल्लंघन करने वाले यूआरएल लिंक्स को आदेश मिलने के 36 घंटे के भीतर हटाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
 
कोर्ट ने कहा कि डिजिटल दौर में एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है, जिससे सेलिब्रिटी के व्यक्तित्व अधिकारों पर खतरा पैदा हो गया है। कोर्ट ने इसे गंभीर मामला मानते हुए तुरंत अंतरिम रोक लगाने का फैसला लिया है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News