Amitabh Bachchan के बर्थडे पर ''जलसा'' के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़, केक काटकर मनाया ''सदी के महानायक'' का जन्मदिन
Friday, Oct 11, 2024-01:18 PM (IST)
बॉलीवुड तड़का टीम. 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन का आज बर्थडे है। 11 अक्टूबर को एक्टर पूरे 82 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर करीबियों और चाहने वालों की खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, बिग बी के बर्थडे पर हर साल फैंस उन्हें बधाई देने उनके घर जलसा जाते हैं। एक्टर भी अपने घर से बाहर आकर सबका अभिनंदन करते हैं। वहीं, इस बार 82वें बर्थडे पर भी अमिताभ बच्चन के 'जलसा' के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में फैंस अभिताभ बच्चन के घर के बाहर उनका बर्थडे सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस केक काटकर महानायक का बर्थडे मना रहे हैं और काफी खुश दिख रहे हैं।
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन तो हाल ही में फिल्म 'कल्कि 2898एडी' में देखा गया था। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 'अश्वत्थामा' का किरदार निभाया था तो वहीं फिल्म में एक्टर प्रभास और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में थे। 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
आखिर क्यों पैपराजी से चिढ़ती हैं जया बच्चन? बोलीं- गंदे-गंदे पैंट पहनकर, किस तरह के कमेंट पास करते..
