Citadel 2 से Priyanka Chopra ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, सेट पर मां से मिलने पहुंची मालती

Sunday, Oct 06, 2024-11:05 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग खत्म करने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल 2 की शूटिंग में जुट गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के सेट से ग्लैमरस तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की है। वहीं, प्रियंका ने सेट पर मिलने पहुंची बेटी मालती की झलक भी शेयर की, जिसकी क्यूटनेस देख फैंस का दिल बन गया।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पहली दो तस्वीरों में सिटाडेल 2 से 'नादिया' के किरदार में अपने लुक को दिखाया है। इसके बाद एक वीडियो हैं, जिसमें वह शूट से फ्री होकर कुछ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने मालती की एक तस्वीर भी शेयर की और बताया कि वह उनसे सेट पर मिलने आई थी।


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

काम से ब्रेक लेकर प्रियंका अपनी बेटी मालती को पार्क लेकर गईं, जहां उन्होंने उसे झूला झुलाया। इसी के साथ प्रियंका ने एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह मालती के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान मालती कोई गाना गा रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, फैंस 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन के प्रति खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसका पहला सीजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था। 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण 'सिटाडेल हनी बनी' को इस साल नवंबर में रिलीज किया जाएगा। इसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु अहम रोल में हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News