'डॉसन क्रीक' फेम James Van Der Beek का कैंसर से निधन, इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा

Thursday, Feb 12, 2026-10:34 AM (IST)

एंटरटेनमेंट डेस्क. हॉलीवुड सिनेमा जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। अमेरिकी टेलीविजन की लोकप्रिय सीरीज़ ‘डॉसन क्रीक’ फेम एक्टर जेम्स वैन डेर बीक अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 48 की उम्र में बुधवार सुबह निधन हो गया। एक्टर पिछले कुछ समय से कोलोरेक्टल कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।
 
परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान
जेम्स वैन डेर बीक के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके परिवार की ओर से शेयर किए एक स्टेटमेंट में लिखा गया- "हमारे प्यारे जेम्स डेविड वैन डेर बीक का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपने आखिरी दिनों में हिम्मत, विश्वास और कृपा के साथ समय बिताया। उनकी इच्छाओं, इंसानियत के लिए प्यार और टाइम की पवित्रता के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है। अभी के लिए, हम अपने प्यारे पति, पिता, बेटे, भाई और दोस्त के जाने के दुख में पूरी प्राइवेसी चाहते हैं।"

 

कैंसर से जंग
साल 2024 में जेम्स वैन डेर बीक ने सार्वजनिक रूप से बताया था कि उन्हें कोलोरेक्टल कैंसर का पता चला है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह निजी तौर पर इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं और उनका परिवार उन्हें लगातार हौसला दे रहा है। उन्होंने उस समय उम्मीद जताई थी कि वह इस चुनौती से उबरने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और सकारात्मक बने हुए हैं।
उनकी यह जंग कई लोगों के लिए प्रेरणा भी बनी, क्योंकि उन्होंने कठिन परिस्थिति में भी हिम्मत और विश्वास बनाए रखा। 

करियर की झलक
बता दें, जेम्स को सबसे अधिक पहचान 1998 से 2003 तक प्रसारित हुई टीन ड्रामा सीरीज़ ‘डॉसन क्रीक’ में निभाए गए मुख्य किरदार से मिली। यह शो एक छोटे शहर में रहने वाले दोस्तों के जीवन, रिश्तों और संघर्षों पर आधारित था और उस दौर में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय रहा। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘वर्सिटी ब्लूज़’ और ‘द रूल्स ऑफ अट्रैक्शन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि टेलीविजन पर मिली बड़ी सफलता के बाद फिल्मी दुनिया में वह वैसी स्थायी पहचान नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने करियर को गर्व के साथ स्वीकार किया। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह अपने अतीत को बोझ नहीं, बल्कि उपलब्धि के रूप में देखते हैं। ‘डॉसन क्रीक’ के जरिए उन्होंने एक पूरी पीढ़ी की यादों में अपनी छाप छोड़ी। उनका असमय जाना निश्चित रूप से मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News