Adorable: बेटियों संग ट्विनिंग कर देबिना ने करवाया क्यूट फोटोशूट, व्हाइट फ्रॉक में एक दम डॉल सी लगीं लियाना-देविशा

Sunday, Aug 06, 2023-05:45 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों अपनी दो बेटियों संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेकर अपनी दोनों बच्चियों की परवरिश पर खूब ध्यान दे रही हैं और उनके हर पर को खास बनाते हुए तस्वीरों में संजोती हैं। अब हाल ही में देबिना ने अपनी दोनों बच्चियों के क्यूट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंस्टाग्राम पर फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।

PunjabKesari

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बेटियों की तस्वीरें शेयर कर देबिना बनर्जी ने कैप्शन में लिखा- ''अभी कुछ ही दिन पहले हमने अपने बच्चों के लिए कुछ तस्वीरें क्लिक कीं... और यह प्रक्रिया उतनी सहज नहीं थी जितनी तस्वीरें दिख रही हैं.. लेकिन @anish_sonashi.photography आपके सराहनीय प्रयास से हो गया। (आप मेरे बिखरे बालों से इसका पता लगा सकते हैं).''

PunjabKesari


शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इनमें मां-बेटी व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग किए नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में देबिना अपनी छोटी बेटी दिविशा को बाहों में लिए अपने पप्पी संग हंसते हए पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में नन्ही दिविशा अपने डॉगी संग खिलखिलाते हुए पोज देती बेहद क्यूट लग रही है।

PunjabKesari

 

इस दौरान वह व्हाइट फ्रॉक के साथ मैचिंग हेयर बैंड लगाए बेहद प्यारी लग रही है। जबकि अन्य तस्वीरों में देबिना की बड़ी लाडली लियाना व्हाइट फ्रॉक में डॉल सी लग रही है और कैमरे के लिए हंसते हुए पोज दे रही है।

PunjabKesari


फैंस लियाना और दिविशा की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)


बता दें कि देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने बड़ी बेटी लियाना का स्वागत अप्रैल 2022 में किया था। वहीं लियाना के बाद उसी साल नवंबर में कपल ने दूसरी बेटी दिविशा का स्वागत किया था। कपल ने शादी के पूरे 11 साल बाद घर में अपनी बेटियों का वेल्कम किया था।


 


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News