सिस्ट रिमूवल सर्जरी के बाद घर लौटीं दीपिका कक्कड़, बोलीं- प्रोसिजर से पहले मैं बहुत रोई, इस बार बहुत दर्द हुआ

Friday, Feb 27, 2026-02:56 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में सिस्ट रिमूवल सर्जरी हुई है। बीते दिनों एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि सब कुछ सही से हो गया है। चिंता की कोई बात नही है। वहीं, अब सर्जरी के बाद दीपिका हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई हैं और उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सभी फैंस को थैंक्यू बोला है। इसी के साथ दीपिका काफी इमोशनल भी हो गईं।

दीपिका ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि इस बार जब मैं प्रोसिजर के लिए गई तो बहुत घबराई हुई थी। मैं बहुत रो रही थी। डॉक्टर्स ने मुझे शांत करवाया। इस बार प्रोसिजर ओटी में नहीं था सीटी रूम में था। मेरी सिस्ट को जलाया गया है। मुझे अभी भी दर्द हो रहा है। जब भी मैं हिल रही हूं तो मुझे दर्द हो रहा है।' 
 


दीपिका ने बताया कि सर्जरी के बाद जब उन्हें होश आया तो आधे घंटे के लिए उन्हें बहुत ज्यादा पेन हुआ था। मैं उन सभी लोगों को हाथ जोड़कर धन्यावाद कहना चाहती हूं जिन्होंने मेरे लिए दुआएं की। मुझे आपकी दुआओं से बहुत हिम्मत मिलती है।'

दीपिका ने कहा कि वैसे तो वो सुबह से सो ही रही थीं, लेकिन फिर उन्होंने पति शोएब से थोड़ा घर सजवाया। उन्होंने कहा, 'रमजान का महीने चल रहा है। मेरे पास बहुत काम है। जो खुशी के मौके हैं वो आते रहेंगे और हम खुशियां मनाते रहेंगे और खुद का ख्याल रखेंगे। मेरी फैमिली मेरा बहुत ख्याल रखती है। जिंदगी में खुश रहना बहुत जरुरी है।'


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News