बेबी बंप छिपाते पति संग वोट डालने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, पत्नी को भीड़ से प्रोटेक्ट करते दिखे रणवीर सिंह

Monday, May 20, 2024-03:46 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान आज मुंबई में हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितारे सुबह से ही मतदान केंद्र जाकर अपना वोट दे रहे हैं और लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अपने पति रणवीर सिंह संग वोट देने पोलिंग बूथ पहुंची। इस दौरान लाख छिपाने के बावजूद भी एक्ट्रेस का बेबी बंप दिख गया। अब कैमरे में कैद हुईं दीपिका की ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ट्विनिंग कर वोट देने पोलिंग बूथ पहुंचे। दोनों व्हाइट शर्ट के साथ ग्रे पैंट में मैचिंग करते नजर आए।

PunjabKesari

इस दौरान लूज शर्ट में दीपिका का बेबी बंप नजर आया, जिसे एक्ट्रेस कैमरे की नजरों से छिपाती दिखीं।

PunjabKesari

वहीं, रणवीर इस मौके अपनी पत्नी को भीड़ से प्रोटेक्ट करते नजर आए। वह बड़े ही ध्यान से दीपिका को वोट डालने के लिए सेंटर तक लेकर जाते दिखे। वहीं, फैंस को दीपवीर का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

PunjabKesari
बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी रचाई थी। वहीं, अब ये कपल सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। दोनों ने फरवरी, 2024 में फैंस के साथ सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की थी।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News