मां बनने के बाद Deepika Padukone की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव, इन 4 चीजों में सिमटकर रह गई लाइफ

Sunday, Sep 15, 2024-05:02 PM (IST)

 

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया। बेटी की मां बनकर दीपिका बेहद खुश है। हालांकि, मां बनते ही उनकी लाइफ में की बदलाव आ गए हैं। ये बदलवा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी नजर आए। तो चलिए आपको भी दिखाते हैं, मां बनकर दीपिका की लाइफ में चेंजेस आए हैं।

 

न्यूली मॉम दीपिका ने अपना इंस्टाग्राम बायो बदल दिया है और अपने मदरहुड को लेकर नया अपडेट दिया है। दीपिका ने अपने इंस्टा बायो में लिखा है, 'फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट.' जिसका मतलब है 'खिलाओ. डकार लो. सो जाओ. दोहराओ।' यानी बेटी के जन्म और मां बनने के बाद फिलहाल एक्ट्रेस की जिंदगी बेबी को फीड कराने सोने और फिर वहीं, रिपीट करने में निकल रही है।

PunjabKesari


बता दें, दीपिका पादुकोण 7 सितंबर की दोपहर हॉस्पिटल में एडमिट हुईं और  8 सितंबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया और आज यानी 15 सितंबर की सुबह वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। रणवीर सिंह अपनी वाइफ और बेटी को खुशी-खुशी घर ले आए हैं।

 

ये भी बता दें, मां बनने के बाद अब दीपिका पादुकोण मार्च तक मैटरनिटी लीव पर रहेंगी। बेटी को जन्म देने से पहले उन्हें आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म क्लकि 2898 एडी में देखा गया था। 

  
 
 
 
 
 
 
 
  
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News