'स्पिरिट'-'कल्कि' आउट होते ही दीपिका पादुकोण के हाथ लगा जैकपॉट!9 साल बाद विन डीज़ल संग करेंगी हॉलीवुड फिल्म
Tuesday, Sep 23, 2025-02:41 PM (IST)
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वेल से बाहर कर दिया। दीपिका पादुकोण की बढ़ती डिमांड के चलते उन्हें प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से संदीप रेड्डी वांगा ने बाहर कर दिया था। इस खबर ने हर सुनने वालों को काफी हैरान किया था।

अब पिछले दिनों दीपिका के 'कल्कि 2898 एडी' से बाहर होने की खबर ने भी सबको हक्का-बक्का कर दिया। ये खबर प्रोडक्शन हाउस ने खुद शेयर की थी।वहीं अब फिल्म से बाहर होते ही दीपिका के हाथ जैकपॉट हाथ लग गया। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका को हॉलीवुड फिल्म मिलने की खबर है। माना जा रहा है कि दीपिका की ये अगली हॉलीवुड फिल्म विन डीज़ल के साथ हो सकती है।

माना जा रहा है कि दीपिका हॉलीवुड में करीब 9 साल बाद वापसी करने जा रही हैं। चर्चा है कि वो विन डीज़ल के साथ 'XXX' फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म कर सकती हैं। दरअसल, हॉलीवुड स्टार विन डीज़ल ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसे देखकर फैंस मान रहे हैं कि इसमें दीपिका होगीं।
उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'शेयर करने के लिए बहुत कुछ है,ऐसी आइकॉनिक कहानियां जो किसी गहरे एहसास से जुड़ी हैं। एक ग्लोबल ऑडियंस जो सचमुच इस कलाकार के जीवन का आशीर्वाद रहा है। आर्बर किंग में ग्रूट की वापसी, वो कुख्यात न्यूयॉर्क जासूस, कौल्डर्स ओथ, मुंबई में जेंडर का अगला साहसिक काम, लॉस एंजिल्स में स्ट्रीट रेसर्स का फिर से मिलना।' हालांकि, इसे लेकर दीपिका या विन डीजल ने खुलकर कुछ भी नहीं कहा है।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण इससे पहले विन डीजल के साथ साल 2017 मेंहॉलीवुड फिल्म XXX: Return of Xander Cage में नजर आई थीं। इस फिल्म से उन्होंने हॉलीवुड में डेब्यू किया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
22 साल, 161 एपिसोड और अनगिनत यादें... Karan Johar ने किया ऐलान- Coffee With Karan का होगा आखिरी सीजन
