''संपत्ति का ब्यौरा दो हफ्ते के अंदर'' प्रिया कपूर से कोर्ट ने मांगा पाई-पाई का हिसाब, करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर HC का समन
Thursday, Sep 11, 2025-09:07 AM (IST)

मुंबई: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद हो गया है।करिश्मा के बच्चों ने 9 सितंबर को हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा था। साथ ही सौतेली मां प्रिया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नकली वसीयत बनवाई है और कागजों में जालसाजी की है।
कोर्ट ने बुधवार को, 10 सितंबर को एक्ट्रेस के दोनों बच्चों समायरा और कियान की तरफ से दायर याचिका (इसमें दिवंगत पिता की प्रॉपर्ट में हिस्सा मांगा गया था) पर नोटिस जारी किया है। जस्टिस ज्योति सिंह ने प्रिया सचदेव से कहा है कि वह संजय कपूर की सभी चल और असल संपत्ति का ब्यौरा दो हफ्ते के अंदर पेश करें क्योंकि बच्चों ने पिता की तीसरी पत्नी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने संपत्ति हड़पने के लिए जालसाजी की थी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।
दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया संचदेव से सवाल किया कि वह वसीयत की कॉपी, करिश्मा के बच्चों को क्यों नहीं दे रही हैं क्योंकि बच्चों का आरोप है कि सौतेली मां ने प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया और पिता की मौत के बाद प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया है।