‘Tow’ की स्क्रीनिंग में Demi Lovato का जलवा, लेदर जैकेट और प्लेटेड मिडी स्कर्ट में दिखा स्टाइलिश लुक
Friday, Mar 20, 2026-04:46 PM (IST)
न्यूयॉर्क. पॉप स्टार और एक्ट्रेस Demi Lovato ने हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी में स्पॉट हुईं, जहां उन्होंने फिल्म ‘Tow’ की स्क्रीनिंग के दौरान अपने शानदार अंदाज में सबका ध्यान खींच लिया। अपने निजी जीवन में ईटिंग डिसऑर्डर जैसी गंभीर समस्या पर खुलकर बात करने के बाद डेमी इस इवेंट में आत्मविश्वास से भरी नजर आईं। इवेंट से एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो इस खास मौके पर डेमी लोवाटो ब्लैक लेदर आउटफिट पहने नजर आईं, जिसमें रेड एक्सेंट पैनलिंग वाली जैकेट और प्लेटेड लेदर मिडी स्कर्ट शामिल थी। उनका यह लुक काफी बोल्ड और एलिगेंट लगा।

अपने काले बालों को उन्होंने मिडिल पार्ट में खुले रखा, जबकि मेकअप में स्मोकी आईज़ और शाइनी पिंक लिप ग्लॉस के साथ उनका चेहरा दमक रहा था।

इस स्क्रीनिंग इवेंट में डेमी के साथ उनके को-स्टार्स Rose Byrne, Dominic Sessa और Simon Rex भी नजर आए। वहीं फिल्म की निर्देशक Stephanie Laing भी इस मौके पर मौजूद थीं।

