क्या! देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने नहीं की सगाई, ये है तस्वीरों के पीछे की पूरी सच्चाई

Thursday, Feb 03, 2022-11:48 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने बीते बुधवार अपने प्रपोजल वीडियो और फोटोज शेयर कर सभी को हैरान कर दिया। उनकी इंगेजमेंट फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही फैंस और उनके दोस्तों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। हालांकि अब दोनों ने ये घोषणा की कि यह एक शरारत थी। जी हां, देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह की सगाई नहीं हुई है और वे एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आ रहे हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को एक वीडियो और तस्वीरें शेयर कर दी है।

PunjabKesari


दरअसल, कल रात देवोलीना और विशाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया और खुलासा किया कि उनकी सगाई की पोस्ट एक शरारत थी और वे बस बहुत अच्छे दोस्त हैं। अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए, देवोलीना और विशाल ने कहा, "वीडियो का नाम "यह आधिकारिक है" और फर्स्ट टाइम हम साथ में एक कोई म्यूजिक वीडियो करने जा रहे हैं। जो थीम है वो ऐसा ही है। प्यार के बार में है। मैरिज रिलेशनशिप के बारे में है। लेकिन हमने ये भी नहीं सोचा था कि हमे इतना प्यार मिलेगा।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vishal Singh (विशाल सिंह) (@vishal.singh786)

दोनों अपने बिहाइंड द स्क्रीन के पलों की तस्वीरों से फैंस की प्रतिक्रिया से बेहद हैरान हुए और बाद में उन्होंने सच्चाई का खुलासा किया। उन्होंने कहा, " जब भी ऐसा कुछ होगा हम आप लोगों को बता देंगे। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।"

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

वीडियो शेयर कर देवोलीना ने कैप्शन में लिखा- ये एक खास अनाउंसमेंट है। आखिरकार हम एक म्यूजिक वीडियो के लिए एक साथ हैं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

इसके अलावा उन्होंने विशाल संग अन्य तस्वीरें शेयर कर लिखा-सच्चे दोस्त वही होते हैं जो आपको ऊपर उठाते हैं, जब किसी और ने आपको देखा नहीं कि आप गिर गए हैं। 

PunjabKesari

 

मेरे दिन को खूबसूरत बनाने के लिए विशु @vishal.singh786 धन्यवाद। वहां मौजूद होने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे प्यार करती हूं। और जल्द ही मिलते हैं।
चलो इसे मार डालो। "यह आधिकारिक तौर पर है "।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News