अब इंतजार नहीं हो रहा... नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारियों में जुटी Mom To Be देवोलीना, बेबी के लिए लाई स्पेशल गिफ्ट्स

Tuesday, Sep 24, 2024-04:56 PM (IST)

मुंबई: टीवी की 'गोपी बहू' यानि देवोलीना भट्टाचार्जी जल्द अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं। Mom To Be एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही पति संग प्यारा सा फोटोशूट करवाया था। तस्वीरों में वह पति की बाहों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थी।

 

PunjabKesari

वहीं अब देवोलीना अपने बेबी के वेलकम में जुट गई। एक्ट्रेस ने अपने बेबी के जन्म से पहले खास तोहफे खरीदे हैं जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। 

 

PunjabKesari

देवोलिना ने अपने बेबी के पहले गिफ्ट की दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से पहली तस्वीर में उन्होंने अपनी बेबी की प्रैम की झलक दिखाई है। वहीं दूसरी में एक्ट्रेस ने Baby High Chair की झलक दिखाई है। जिसपर वो अपने बेबी को बैठाकर खाना खिलाएंगी। दरअसल ये चेयर बच्चों के लिए बहुत ही सेफ रहती है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा 'और इंतजार नहीं कर सकती।'

 

PunjabKesari

 

बता दें कि देवोलीन भट्टाचार्जी ने टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ से अपना करियर शुरू किया था। इस शो से एक्ट्रेस ने खूब शोहरत हासिल की थी। इसके बाद वह 'बिग बाॅस 13' में नजर आईं थी। देवोलीना को आखिरी बार छठी मैया में नजर आ रही थीं। 



 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News