''धुरंधर 2'' की सफलता के बीच पत्नी दीपिका संग लंच डेट पर निकले रणवीर सिंह, सेल्फी के लिए बेकाबू हुए फैंस

Monday, Mar 23, 2026-01:45 PM (IST)

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म के एक्टर की एक्टिंग को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। धुरंधर 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे रणवीर सिंह को जब हाल ही में पत्नी दीपिका पादुकोण संग लंच डेट पर स्पॉट किया गया तो यह साधारण आउटिंग देखते ही देखते एक जश्न में बदल गई। फैंस ने सेल्फी के लिए कपल को घेर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फैंस ने लगाए ‘बब्बर शेर’ के नारे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर और दीपिका एक मशहूर सीफूड रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही वे बाहर आए, वहां पहले से मौजूद फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

 

रणवीर को देखते ही फैंस जोर-जोर से उनका नाम लेने लगे और “बब्बर शेर” के नारे लगाने लगे। कई फैंस उन्हें ‘धुरंधर 2’ का असली हीरो बता रहे थे। यह नजारा देखकर दीपिका पादुकोण भी मुस्कुराती नजर आईं।

 
भीड़ के बीच भी रणवीर सिंह ने अपने फैंस का गर्मजोशी से अभिवादन किया। उनके आसपास मौजूद सिक्योरिटी और बाउंसर्स ने भीड़ को संभालते हुए उनके लिए रास्ता बनाया, ताकि वह सुरक्षित अपनी कार तक पहुंच सकें। हमेशा की तरह रणवीर ने अपनी एनर्जी और विनम्रता से फैंस का दिल जीत लिया।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी और अब तक 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। कहानी में हमजा अली मजारी के किरदार को आगे बढ़ाया गया है, जो अब ‘शेर-ए-बलूच’ बनकर ल्यारी की कमान संभालता है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि पंजाब का जसकिरत सिंह रंगी कैसे हमजा अली मजारी बनता है। इसमें रणवीर सिंह ने अपने किरदार को दोहराया है, जबकि आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल समेत कई कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में नजर आए हैं।
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News