'हम तो आ रहे हैं..टॉक्सिक के पोस्टपोन होने पर ‘धुरंधर’ के राकेश बेदी की दो टुक

Thursday, Mar 12, 2026-04:07 PM (IST)

मुंबई. 19 मार्च को थिएटर्स में महा क्लैश होने वाला था। इस दिन दर्शकों की मच अवेटड फिल्म 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' एक साथ रिलोज हो रही थी, लेकिन इससे पहले ही 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया और रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। जबकि, 'धुरंधर 2' उसी दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में 'टॉक्सिक' के पोस्टपोन होने पर एक्टर राकेश बेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

PunjabKesari

 

 

क्यों पोस्टपोन हुई टॉक्सिक 
 

'टॉक्सिक' के मेकर्स ने इसके पोस्टपोन होने की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के चलते इसे टालने का फैसला लिया है। उनके मुताबिक यह फिल्म भारतीय और विदेशी दर्शकों तक पहुंच के लिए बनाई गई है। इसलिए उन्होंने इसे पोस्टपोन करना उन्हें सही लगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Geetu Mohandas (@geetu_mohandas)

इसके साथ ही मेकर्स ने बताया कि अब टॉक्सिक 4 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। मेकर्स के इस फैसले पर कई लोगों ने निशाना साधा कि ‘धुरंधर 2’ के डर के चलते उन्होंने इसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। 


इन सबके बीच अब 'धुरंधर' में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में फिल्म के पोस्टपोन करने पर तंज कसा और कहा कि टेंशन तो हमारे लिए भी है पश्चिम एशिया में, पर हम तो आ रहे हैं।’ 
 
बता दें,  भले ही टॉक्सिक पोस्टपोन हो गई है, लेकिन धुरंधर 2 उसी दिन यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे सेलेब्स नजर आएंगे।
वहीं, टॉक्सिक फिल्म अब 4 जून को रिलीज होगी। फिल्म में सुपरस्टार यश लीड रोल में नजर आएंगे।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News