फैंस की भीड़ में घिरीं IPL मैच देखने पहुंचीं ''धुरंधर'' एक्ट्रेस सारा अर्जुन, बेटी को प्रोटेक्ट करते दिखे पापा

Monday, Mar 30, 2026-04:29 PM (IST)

मुंबई. फिल्म 'धुरंधर' में नजर आने के बाद एक्ट्रेस सारा अर्जुन की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है। फिल्म में सारा की रणवीर सिंह संग केमिस्ट्री को लोगों ने खूब प्यार दिया। इन दिनों एक्ट्रेस 'धुरंधर 2' की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। इन सबके बीच हा ही में सारा अर्जुन आईपीएल मैच देखने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं, जहां फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उनके पिता राज अर्जुन एक्ट्रेस को प्रोटेक्ट करते नजर आए।


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अर्जुन जैसे ही मैच के बाद अपनी गाड़ी की ओर बढ़ी तो फैंस फोटोज के लिए उनके पीछे पड़ गए। इस दौरान सारा के पापा उन्हें प्रोटेक्ट करते दिखे और उन्हें कार में बैठाते नजर आए। 


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

लुक की बात करें तो इस दौरान सारा अर्जुन मुंबई इंडियंस की जर्सी और डेनिम पहने नजर आए। उन्होंने ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्लीट किया। सारा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।


काम की बात करें तो सारा अर्जुन ने Saivam, एक थी डायन, जय हो और जज्बा जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं। इसके बाद साल 2024 में उन्होंने कोटेशन गैंग पार्ट 1 से लीड एक्ट्रेस के तौर पर तमिल डेब्यू किया था। फिर धुरंधर से हिंदी डेब्यू किया और इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 से नाम कमा रही हैं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News