विशेष अतिथि के तौर पर सारेगामापा लिटिल चैंप्स के सेट पर पहुंचीं धवानी भानुशाली

Wednesday, Apr 03, 2019-08:22 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी गायिका धवानी भानुशाली जी टीवी के शो सा रे गा मा पा लिल चैंप्स में एक विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचीं। धवानी भानुशाली इस समय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्म नोटबुक में गाया उनका गाना लैला इन दिनों धूम मचा रहा है। यह बहुत ही प्यार और रोमांटिक गाना है। इस गाने को कश्मीर की वादियों में फिल्माया गया है। इसके अलावा धवानी भानुशाली ने कई हिट गाने बॉलीवुड फिल्मों में दिए हैं, जिनमें लेजा रे, मैं तेरी हूं और दिलबर गाने प्रमुख हैं। 

 

बता दें कि धवानी भानुशाली को हाल ही में जी टीवी के शो सा रे गा मा पा लिल चैंप्स में विशेष आतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। शो में प्रतिभागियों द्वारा किए गए दमदार प्रदर्शन से वह काफी खुश दिखीं। उन्होंने शो का जमकर लुत्फ उठाया।प्रतिभागियों का प्रदर्शन देखकर उन्होंने कहा कि मैं यह देखकर आश्चर्यचकित हूं कि ये युवा बच्चे इतनी आसानी से इतना बेहतरीन प्रदर्शन कैसे करते हैं?

 

धवानी ने कहा कि इन बच्चों के प्रदर्शन में आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प झलकता है। धवानी ने टीवी पर पहली बार अपने आने वाले सिंगल ट्रैक 'वास्ते' को गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। अराफात महमूद द्वारा लिखित इस गाने को तनिष्क बागची ने कम्पोज्ड किया है। इस गाने को धवानी भानुशाली और निखिल डिसूजा ने गाया है।

 

इस स्पेशल एपिसोड में प्रसिद्ध संगीतकार किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। धवानी ने कहा कि 'मैं हमेशा किशोर कुमार की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं और मैं उनके संगीत से प्रेरणा लेती हूं।' इस स्पेशल एपिशोड के दौरान सेट पर बतौर जज ऋचा शर्मा, अमित कुमार और शान भी मौजूद थे।


Chandan

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News