''हम हमेशा तुम्हारे साथ हैं..सौतेली बेटी के बर्थडे पर दिया मिर्जा ने लुटाया बेशुमार प्यार, समायरा को बताया जिंदगी का सहारा

Tuesday, Mar 31, 2026-10:12 AM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस दिया मिर्जा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं। वह काम के साथ अपनी फैमिली की खुशियों का खूब ध्यान रखती हैं। वहीं, हाल ही में दिया सौतेली बेटी समायरा रेखी के बर्थडे पर उस पर प्यार लुटाती नजर आईं। समायरा के 17वें बर्थडे पर एक्ट्रेस ने खास पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


समयरा के बर्थडे पर दिया ने अपनी बेटी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हैप्पी 17वां जन्मदिन, मेरी प्यारी बच्ची। तुम जो बनना चाहो, वही बन सकती हो। हमेशा याद रखना कि हम तुमसे प्यार करने, तुम्हारा हौसला बढ़ाने, तुम्हें संभालने और तुम्हें सुरक्षित महसूस कराने के लिए तुम्हारे साथ हैं। तुम मेरी जिंदगी का सहारा हो।' 


View this post on Instagram

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

दिया के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।  जिस तरह उन्होंने अपनी सौतेली बेटी के लिए रियल मां वाला प्यार और सपोर्ट दिखाया, उनके इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


खास बात है कि दिया ने समायरा पर कभी 'मां' कहने के लिए प्रेशर नहीं डाला। एक बार एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि समायरा उन्हें नाम से बुलाती है और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है क्योंकि उनके लिए रिश्ते का असली मतलब रिस्पेक्ट और अपनापन है।

बता दें, दिया मिर्जा ने साल 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी और इसके बाद बेटे अव्यान को जन्म दिया। समायरा, वैभव रेखी की  पहली पत्नी की बेटी हैं, जिसे दिया बेहद प्यार करती हैं।

काम की बात करें तो दिया मिर्जा आखिरी बार फिल्म 'नादानियां' में नजर आई थी और अब वह 'इक्का' नाम की एक लीगल ड्रामा फिल्म में दिखाई देंगी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News