वर्जिन वाइफ'' मत ढूंढो, ''वर्जिनिटी'' एक रात में खत्म हो जाती है'' प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात! वायरल बयान पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
Thursday, Jun 26, 2025-01:03 PM (IST)
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है।अपनी एक्टिंग के साथ-साथ प्रियंका अपने पावरफुल स्टेटमेंट् के लिए पॉपुलर हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया जा है कि प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले वर्जिनटी को लेकर एक बयान दिया था जिससे काफी बवाल मच गया था। दावे के अनुसार प्रियंका ने अपने स्टेटमेंट में कहा था-'बीवी बनाने के लिए वर्जिन लड़की मत ढूंढो , ऐसी महिला की तलाश करो जिसका आचरण अच्छा हो।'वर्जिनिटी' तो एक ही रात में खत्म हो जाती है लेकिन आचरण हमेशा के लिए साथ रहता है।'

अब किए जा रहे इस दावे पर प्रियंका ने चुप्पी तोड़ी है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक बयान को लेकर सफाई दी है, जिसे झूठा तौर पर उनके नाम से जोड़ा जा रहा था। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- "यह न तो मैं हूं, न मेरी आवाज़, और न ही मेरा कोई बयान। सिर्फ इसलिए कि कोई चीज़ ऑनलाइन है, इसका मतलब यह नहीं कि वह सच है। आज के समय में फेक कंटेंट बनाना बहुत आसान हो गया है, और इससे लोग आसानी से वायरल हो जाते हैं। इस दावे से जुड़े कोई भी लिंक या सोर्स असली या भरोसेमंद नहीं हैं।"

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा- "ऐसे किसी भी कंटेंट को देखकर तुरंत विश्वास न करें। एक पल रुकें, जानकारी को क्रॉस-चेक करें। जो कुछ भी स्क्रॉल करते हुए दिखता है, वह सच नहीं होता। ऑनलाइन सतर्क रहें।"

जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने वायरल हो रहे फर्जी बयान को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी और सच्चाई सामने रखी, उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर उनकी सराहना की। फैंस ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अपने-अपने हैंडल से प्रियंका के इस कदम को “बहुत ज़रूरी” और “साहसी” बताया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'Heads of State' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ नजर आएंगे बड़े हॉलीवुड स्टार्स जैसे-जॉन सीना,इद्रिस एल्बा और जैक क्वैड हैं।

इसके अलावा प्रियंका जल्द ही नजर आएंगी महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म SSMB29 में जिसे एस. एस. राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म राजामौली की बाहुबली और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अगली बड़ी पेशकश मानी जा रही है। यह पहली बार होगा जब प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इतना ही नहीं प्रियंका 'जी ले ज़रा', जिसमें वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं हालांकि, इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं और यह एक फीमेल रोड ट्रिप फिल्म मानी जा रही है, लेकिन फिलहाल इसके प्रोडक्शन की स्थिति स्पष्ट नहीं है। शूटिंग की तारीखें और स्क्रिप्ट लॉक जैसी जानकारियों को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
स्टारडम से पहले रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor, बहन Kareena ने बताया- पिता ने भी छोड़ दिया था साथ
