लिवर कैंसर के बाद अब नई प्रॉब्लम से घिरीं दीपिका कक्कड़, पेट में निकली सिस्ट, फिर हॉस्पिटल भर्ती होंगी एक्ट्रेस

Sunday, Feb 22, 2026-06:57 PM (IST)

मुंबई. फेमस टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पिछले दिनों खुद के लिवर कैंसर की बीमारी का खुलासा किया था, जिसे लेकर वो और उनके पति शोएब इब्राहिम काफी परेशान रहे थे। उस कठिन दौर को दोनों ने बड़ी बहादुरी के साथ हैंडल किया। वहीं, अब कैंसर की बीमारी के बाद दीपिका नई प्रॉब्लम को लेकर चिंतित हो गई है। उनके पेट में सिस्ट (गांठ) का खुलासा हुआ है। 

दरअसल, हाल ही में दीपिका कक्कड़ को पेट दर्द की वजह से अस्पताल जाना पड़ा, वहां उन्हें जांच में पता चला कि उनके पेट में 13 मिलीमीटर का एक सिस्ट है।
घबराने की जरूरत नहीं

PunjabKesari


हालांकि, डॉक्टर ने दोनों को यह बताकर रिलेक्स किया कि डरने की कोई बात नहीं है, क्योंकि ये सिस्ट अभी बहुत छोटी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे इलाज की जरूरत है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)


अब आने वाले मंगलवार यानी 24 फरवरी को दीपिका को एक छोटा मेडिकल प्रोसीजर कराना है, जिसमें इस सिस्ट को पेट के भीतर ही जलाकर हटा दिया जाएगा। इस पूरे प्रॉसेस के लिए उन्हें लगभग 3-4 दिन अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा।

 
दीपिका और शोएब ने अपने यूट्यूब व्लॉग में फैंस को बताया कि पेट दर्द के साथ-साथ उन्हें कुछ हल्का-सा कंधे में भी दर्द हुआ था, जिसने उन्हें पहले थोड़ा परेशान कर दिया, लेकिन, डॉक्टरों की जांच में पेट के अलावा बाकी सब रिपोर्ट्स नॉर्मल पाई गईं। ये सब देखकर दीपिका ने खुद भी इमोशनल होते हुए कहा कि आज सुबह मैं बहुत डरी हुई थी।लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि हमें समय रहते पता चल गया। इसलिए रेगुलर फॉलो-अप करना बहुत ज्यादा जरूरी है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News