मशहूर डायरेक्टर और एक्टर विक्रम का निधन, बस सफर दौरान पड़ा दिल का दौरा तो गई जान
Monday, Jun 02, 2025-10:55 AM (IST)

मुंबई. तमिल सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर तमिल डायरेक्टर और एक्टर विक्रम सुगुमारन का चेन्नई में निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पडने से हुआ है। डायरेक्टर के अचानक निधन की खबर ने उनके फैंस और इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है। एक्टर के करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रम सुगुमारन मदुरै से चेन्नई जा रहे थे और उसी दौरान बस में उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
#Rip dearest brother @VikramSugumara3
— Shanthnu (@imKBRshanthnu) June 1, 2025
I’ve learnt so much from you & will always cherish every moment
Gone too soon
You will be missed #RIPVikramSugumaran pic.twitter.com/U78l3olCWI
एक्टर शांथनु ने विक्रम सुगुमारन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “#Rip प्यारे भाई @VikramSugumara3 मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और आपके साथ बिताया हर पल याद रहेगा। बहुत जल्दी चले गए। आपकी बहुत याद आएगी। #RIPVikramSugumaran”
ஜூன் 2, இச்செய்தியை நிஜமாகவே என்னால் நம்ப முடியவில்லை. மதுரையில் இருந்து பஸ்சில் சென்னைக்கு வரும்போது ஏற்பட்ட மாரடைப்பு காரணமாக, இயக்குனர் மற்றும் நடிகர் விக்ரம் சுகுமாரன் திடீரென்று மரணம் அடைந்தார்.#Madhayaanaikoottam #Raavanakottam Director
— Actor Kayal Devaraj (@kayaldevaraj) June 1, 2025
Vikram Sugumaran Passed Away pic.twitter.com/1IWR6Qfvfi
एक्टर कायल देवराज ने लिखा, “2 जून, इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा। डायरेक्टर और एक्टर विक्रम सुगुमारन का मदुरै से चेन्नई आते समय बस में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।”
कौन थे विक्रम सुगुमारन?
विक्रम सुगुमारन एक मशहूर तमिल फिल्म डायरेक्टर थे। उन्हें बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक था और इसी सपने को पूरा करने के लिए वो चेन्नई आए थे। उन्होंने मशहूर डायरेक्टर बालू महेंद्र के साथ काम अपने करियर की शुरुआत की। साल 1999 से 2000 के बीच उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्होंने ‘जूली गणपति’ जैसी फिल्मों में भी योगदान दिया। इसके बाद विक्रम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत डायरेक्टर वेत्रिमारन की फिल्म ‘पोल्लाधवन’ से की। इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर शशिकुमार की फिल्म ‘कोडिवीरन’ में भी एक्टिंग की।
साल 2013 में उन्होंने बतौर डायरेक्टर ‘मधा यानई कूट्टम’ नाम की फिल्म बनाई, जो लोगों को खूब पसंद आई। साल 2023 में उन्होंने ‘रावण कोट्टम’ नाम की फिल्म बनाई। इसमें शांथनु, आनंदी, प्रभु और इलावरसु जैसे कलाकार नजर आए। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। उनकी आखिरी फिल्म ‘थेरुम बोरुम’ थी।