महाकाल के दरबार पहुंची Divya Dutta, शिव की भक्ति में डूबी दिखीं एक्ट्रेस
Monday, Nov 10, 2025-03:51 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने अपने अभिनय से हमेशा फैंस का दिल जीता है। न सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपने लुक से भी दिव्या काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस महाकाल के दरबार पहुंची, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। फैंस दिव्या की इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

दिव्या दत्ता ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह ब्राउन कलर की साड़ी पहने पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं और महाकाल के दरबार में पोज दे रही हैं।
महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि दिव्या दत्ता उज्जैन ने बड़े आनंद के साथ शिव की आराधना की। इस दौरान एक्ट्रेस ने कभी ध्यान लगाया कभी तालियां बजाई तो कभी ऊँ नमः शिवाय का जाप भी किया। बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन करने के बाद दिव्या ने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी मांगी। बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद उन्होंने भगवान कोटेश्वर का जलाभिषेक कर उनका विषेश आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं, महाकाल के दर्शन करने के बाद दिव्या दत्ता ने मीडिया से कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल के जो दिव्य दर्शन किए हैं उससे उनका दिल खुश हो गया है। यह दर्शन करते ही उन्हें लगा कि बाबा महाकाल उनके बिल्कुल करीब हैं। ऐसे दर्शन उन्होंने पहले कभी नहीं किए। आज बाबा महाकाल की आरती देखकर जैसे आत्मा तृप्त हो गई। बाबा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे बस ऐसे ही मंगल कामना उन्होंने बाबा महाकाल से मांगी है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वे धन्य हैं कि बाबा महाकाल के आंगन में होने वाले लाइट एंड साउंड के प्रोग्राम में उनकी आवाज है। वे बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं और बाबा महाकाल के बुलावे पर यहां दौड़ी चली आती हैं। बाबा महाकाल के आंगन में उनकी आवाज के माध्यम से जो सेवा हो रही है उससे वे खुद को धन्य मानती हैं। आपने महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में सभी बराबर हैं। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति और यहां सेवा देने वाले सभी लोगों के कार्यों की एक्ट्रेस ने सराहना भी की।
