शादी के 10 साल बाद भरेगी दिव्यांका त्रिपाठी की सूनी गोद! पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं विवेक दहिया

Tuesday, Mar 17, 2026-03:49 PM (IST)

मुंबई. टीवी कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की ओर से हाल ही में एक गुड न्यूज सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ये कपल शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहा है। दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। इस गुड न्यूज के बाद दहिया परिवार में खुशी की लहर है।

 

हालांकि, अभी तक दिव्यांका या विवेक की तरफ से इस गुड न्यूज को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन एक सूत्र ने इस खबर को कंफर्म किया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने कंफर्म किया है कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया माता-पिता बनने वाले हैं और उनके परिवारों ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि दिव्यांका और विवेक जल्द ही बेबी शॉवर सेरेमनी भी होस्ट करने वाले हैं। यह एक निजी फंक्शन होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

बता दें, इससे पहले भी दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन कपल ने हर बार प्रेनेंसी की अफवाहों को फेक करार दिया। इस बार फैंस को उम्मीद है कि यह गुड न्यूज पक्की हो। 

 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई 2016 को विवेक दहिया से शादी रचाई थी। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।


वर्कफ्रंट पर दिव्यांका पिछली बार टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में देखा गया था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News