दिव्‍यांका त्र‍िपाठी ने पति विवेक संग कंफर्म की प्रेग्नेंसी, 6 महीने तक छुपाई प्रेग्‍नेंसी, जून में देंगी बेबी को जन्म

Thursday, Mar 19, 2026-11:41 AM (IST)

मुंबई.  टीवी फेमस एक्ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर खबर सामने आई थी कि दिव्यांका पति विवेक दहिया संग शादी के 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। वहीं, अब इस खबर पर कपल ने खुद मुहर लगा दी है कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।


दिव्‍यांका त्र‍िपाठी और विवेक दहिया ने हाल ही में  विक्की लालवानी के साथ इंटरव्‍यू में अपने पेरेंट्स बनने की खबर का खुलासा किया और बताया कि वह जल्द ही अपने बच्‍चे के आने का इंतजार कर रहे हैं। दिव्‍यांका की ड्यू डेट जून महीने की है। बच्‍चे की डिलीवरी मुंबई में ही होगी।


दिव्‍यांका त्र‍िपाठी ने बताया, 'हमारा बच्चा मिड जून में होने वाला है। विवेक और मैं अभी ही बच्चा चाहते थे। हमने कोशिश की और यह हो गया। हम खुद को बहुत खुशनसीब महसूस कर रहे हैं। हमारे माता-पिता भी बहुत खुश हैं।'
 


 41 साल की दिव्‍यांका त्र‍िपाठी ने खुलासा किया कि उन्‍होंने यह खुशखबरी सबसे पहले पति विवेक दहिया को दी और फिर हमने तुरंत अपने माता-पिता को फोन किया। हमारी कोई खास पसंद नहीं है, चाहे लड़का हो या लड़की। और हां, मुझे यह कहना होगा कि हम इसे पूरे 6 महीने तक छिपाने में कामयाब रहे। असल में, मैं शायद ही कभी बाहर निकली और इसी वजह से हम इसे छिपा पाए।'


एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'बच्चे की शॉपिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही होगी। आप जानना चाहते हैं कि यह खबर बाहर कैसे आई, तो विवेक एक इवेंट में गए थे और वहां कुछ दोस्तों ने उनसे पूछा कि मैंने इतने लंबे समय से पब्लिक में क्यों नहीं दिखाई दे रही। मुझे लगता है कि यह सब वहीं से शुरू हुआ और फिर आप जानते ही हैं कि अटकलें कितनी तेजी से फैलती हैं। हमने अभी तक कोई नाम नहीं सोचा है, लेकिन हां, दोनों परिवारों में इस बात का अंदाजा लगाने का खेल शुरू हो गया है कि लड़का होगा या लड़की और इसमें बहुत मजा आ रहा है।'

 


दिव्‍यांका ने जताई थी मां बनने की इच्छा
बता दें, करीब तीन साल पहले 2023 में एक बार दिव्यांका त्र‍िपाठी ने अपने मां बनने के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'मैं जिंदगी में कभी न कभी मां बनना चाहूंगी। मां बनने की, बच्चे को जन्म देने की यह शक्ति बहुत कीमती और खूबसूरत है। महिलाओं को मां बनने की यह शक्ति मिली है, जो एक आशीर्वाद है और मैं भी किसी दिन इस अनुभव को जीना चाहूंगी। मां बनना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी होगी, उस बच्चे को समय देना होगा, इसलिए जब सही समय आएगा, तो हम यह कदम उठाएंगे।'


बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह 'बनू मैं तेरी दुल्हन' और 'ये है मोहब्बतें' में नजर आ चुकी हैं और घर-घर अपनी जबरदस्त पहचान बनाई। इसके अलावा वह डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' और 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी नजर आ चुकी हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News