टूट रहा है एक और रिश्ता! शादी के 9 साल बाद विवेक दहिया से तलाक लेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, एक्टर बोले-बहुत लंबा...

Tuesday, Apr 15, 2025-12:18 PM (IST)

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बी-टाउन इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 9 साल होने वाले हैं हालांकि इस हंसी-खुशी से रहने वाले कपल की लाइफ भी डिवोर्स की अफवाहों से अछूती नहीं रही है।   कुछ समय पहले यह अफवाह जोरों पर थी कि दिव्यांका ने विवेक से डिवोर्स लेने का फैसला किया है।  पहले तो कपल ने इस पर चुप्पी बनाए रखी लेकिन जब खबर आग की तरह फैलने लगी तो  विवेक दहिया ने तलाक की फालतू अफवाहों पर अपना जवाब दिया।

PunjabKesari

हाल ही में एक इवेंट में विवेक दहिया ने तलाक की अफवाहों पर बात की और साफ कर दिया कि तलाक की खबरें महज अफवाह हैं। विवेक ने कहा- 'बहुत मज़े आ रहे हैं, मैं और दिव्यांका, हम लोग हंस रहे थे। हम लोग आइसक्रीम खाते-खाते सोच रहे थे और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे।' 

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा- 'मैं भी यूट्यूब व्लॉगिंग करता हूं और मुझे पता है ये क्लिकबेट क्या होता है। मैं ये सब कुछ अच्छे से समझता हूं। कुछ सनसनीखेज डाल दोगे तो लोग आएंगे और उसको देखेंगे। लेकिन, इससे कुछ होता नहीं है। कुछ भी ऐसा झूठ लोगों को दिखाना नहीं चाहिए।'

PunjabKesari

बता दें कि  दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों बीमार चल रही है उनको डेंगू हो गया है।फिलहाल वह रिकवरी फेज में चल रही है। उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर की है।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News