Photos: नेल पर करवाया बेबी आर्ट, पति संग खास काटा केक..Drashti Dhami की हुई गोद भराई, दोस्तों ने मचाया धमाल

Tuesday, Sep 03, 2024-11:59 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दृष्टि धामी इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति नीरज खेमका संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। इसी बीच हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म की गई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दृष्टि धामी के बेबी शॉवर में  उनके कई दोस्त शामिल हुए।

PunjabKesari

इस दौरान मॉम-टू-बी एक्ट्रेस ऑफ शोल्डर ब्लू कलर की ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। कर्ली हेयर्स और न्यूड मेकअप में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। इस दौरान उन्होंने पति के साथ मिलकर बेबी थीम वाला क्यूट सा केक काटा और फिर उन्हें हग करते हुए पोज देती दिखीं।

PunjabKesari

इस दौरान एक्ट्रेस के पति कैजुअल लुक में दिखे। वहीं, अन्य तस्वीरों में उनके दोस्त बेबी शॉवर में एक्ट्रेस संग खूब मस्ती करते दिखे और धमाल मचाते दिखे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)

 

 


बता दें कि दृष्टि धामी ने बेबी शॉवर में अपने नेल्स पर भी बेबी थीम वाला आर्ट करवाया, जिसे वह कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती दिखीं। वहीं, गोद भराई में शामिल हुए उनके दोस्तों ने भी इस फंक्शन में चार-चांद लगा दिए।

 PunjabKesari

बता दें, दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने 21 फरवरी साल 2015 में शादी रचाई थी। अब ये कपल शादी के 9 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहा है, ऐसे में उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News