लंदन के लोकल बिस्ट्रो में स्पाॅट हुईं पाॅप सिंगर दुआ लिपा, नो मेकअप लुक में दिखीं Beautiful
Thursday, Apr 17, 2025-04:32 PM (IST)

लंदन: पाॅप सिंगर दुआ लिपा ने हाल ही में अपना 'Radical Optimism' टूर पूरा किया। न्यूजीलैंड में अपना टूर खत्म करने के बाद पाॅप सिंगर लंदन लौट आई हैं। वहीं अब उन्होंने सामान्य दिनचर्या में वापसी कर ली और बुधवार की रात उन्हें वेस्ट लंदन में अपने लोकल बिस्ट्रो से टेकअवे खाना लेते हुए देखा गया।
इस मौके पर दुआ लिपा ने अपने स्टाइल से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने एक लंबा काला स्टाइलिश कोट पहना हुआ था जिसे उन्होंने ब्राउन साटन वाइड लेग ट्राउज़र्स के साथ पेयर किया था। उनका यह लुक सिंपल होते हुए भी काफी एलिगेंट और फैशनेबल लग रहा था।
दुआ लिपा ने अपने लंबे ब्लैक कोट के नीचे व्हाइट टाॅप पहना था, जिसे उन्होंने एक ब्लैक बूट्स की जोड़ी के साथ स्टाइल किया। इसके साथ उन्होंने £4,930 की लग्ज़री चैनल हैंडबैग में कैरी किया। हाथों में दो कार्डबोर्ड टेकअवे बॉक्स लिए हुए थे।
इस आउटिंग के लिए हसीनाने नो मेकअप लुक चुना, जिससे उनकी नेचुरल ब्यूटी सामने आई। उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी से अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया और साथ ही उनकी अंगूठी में जड़ा शानदार एंगेजमेंट रिंग भी नजर आई। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।