बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक गिरफ्तार, चोरी के आरोप में पुलिस ने कसा शिकंजा
Sunday, Jul 13, 2025-10:50 AM (IST)

मुंबई. पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अब्दू रोजिक को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर चोरी का आरोप लगा है। इस बात की पुष्टि अब्दू की मैनेजिंग कंपनी ने की है।
अब्दू रोजिक की मैनेजिंग कंपनी ने दुबई के एक न्यूज पोर्टल के साथ उनकी गिरफ्तारी की बात कंफर्म की। टीम ने कहा कि अभी सिर्फ ये बता सकते हैं कि अब्दू को अरेस्ट कर लिया गया है और इससे ज्यादा कोई जानकारी शेयर नहीं कर सकते।
कौन हैं अब्दू रोजिक
अब्दू रोजिक की बात करें तो वो फैंस की बीच काफी पॉपुलर हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। वहीं, अब उनके अरेस्ट होने की खबर से उनके फैंस हैरान रह गए है और यही कह रहे हैं कि वो आखिर ऐसा कैसे कर सकते?