''बिग बॉस 14'' फेम एजाज खान को हुआ टाइफाइड, हाॅस्पिटल में भर्ती एक्टर ने शेयर की सीरिंज लगे हाथ की तस्वीर

Saturday, Jul 09, 2022-07:51 AM (IST)

मुंबई: 'बिग बाॅस 14' फेम एजाज खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एजाज मुंबई के हाॅस्पिटल में भर्ती हैं।  एजाज खान को टाइफाइड हो गया है जिसके बाद एक्टर को  हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया।इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी।

PunjabKesari

उन्होंने हाॅस्पिटल से अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें एजाज खान को अस्पताल के बिस्तर पर आराम करते हुए देखा जा सकता है। उनके हाथ से कई सीरिंज लगी हुई देखी जा सकती हैं।

PunjabKesari

एजाज ने तस्वीर के साथ लिखा-'साल्मोनेला एंटरिका सेरोवर टाइफी.... मैं कमाल हूं। कॉल मत करो।'

PunjabKesari

इस बीच एजाज खान की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को चिंता हो गई है। उन्होंने एजाज के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीर में पवित्रा एजाज का हाथ थामे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा-हीलिंग. जल्दी ठीक हो जाना। 

PunjabKesari

एजाज और पवित्रा सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 14 में मिले थे। दोनों कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुये थे। फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। अक्सर इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूजे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। खबरें हैं कि जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं।
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News