ओजम्पिक हो जाए... एकता कपूर घटाना चाहती हैं वजन! इशारों में कसा राम कपूर पर तंज !
Wednesday, Mar 12, 2025-02:35 PM (IST)

मुंबई: टीवी 'क्वीन' कही जाने वाली प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एकता इस समय चेन्नई में हैं और उन्होंने वहां से सोशल मीडिया पर अपने दो वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज में उन्होंने वजन को लेकर बात की है। वो एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट, मौनजारो, ओजम्पिक का जिक्र करती हैं।
Ekta Kapoor वीडियो में वो कह रही हैं- 'मैं चेन्नई में हूं, मेरे पास कुछ समय है, इसलिए यह पोस्ट बनाने का सोचा। मैं क्या करूं? मेरा बहुत वजन बढ़ गया है। क्या मुझे एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट, मौनजारो, ओजम्पिक लेनी चाहिए। ऊपर लिखा सभी? अपना मुंह बंद रखूं? या छोड़ दूं? हम बड़े ही अच्छे लगते हैं?' इसके साथ उन्होंने लिखा 'ओजम्पिक हो जाए।'
इसके बाद एकता ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वो बता रही हैं कि उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के नए सीजन के लिए एक एक्ट्रेस से बात की और उसे थोड़ा वजन बढ़ाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा, 'क्योंकि थोड़ा सा रिप्रजेंटेशन चाहिए। 30 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए, जिनका मेटाबॉलिज्म उम्र और हार्मोन्स से प्रभावित होता है।' उन्होंने आगे कहा कि हर किसी को हेल्दी रहने की जरूरत है। खुद को भूखा रखकर मेंटली टेंशन लेने की बजाय हेल्दी रहने की जरूरत है। एकता ने ये भी साफ किया कि वो जिस फ्रेंचाइजी के नए सीजन की बात कर रही हैं, वो 'नागिन 7' नहीं है।
कुछ लोग ये कह रहे हैं कि उन्होंने टीवी एक्टर राम कपूर पर तंज कसा है, जिन्होंने काफी कम समय में वेट लॉस किया है। उन्होंने ये भी खंडन किया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए किसी तरह की सर्जरी या ओजम्पिक का इस्तेमाल नहीं किया है।