Bollywood Top 10: एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स पति का निधन, प्लेन क्रैश में इकलौते जिंदा बचे शख्स को झूठा बता बुरी फंसी सुचित्रा

Friday, Jun 20, 2025-04:50 PM (IST)

मुंबई. मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। पहले एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन और अब दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स हसबैंड विवेक लागू की मौत। रीमा के एक्स पति का गुरुवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन वक्त अपने एक पोस्ट को लेकर खूब विवादों में आ गई हैं। दरअसल, सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अहमदाबाद विमान हादसे में इकलौते जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश को झूठा बताया।  हालांकि, पोस्ट पर बवाल होने के बाद सुचित्रा ने तुरंत माफी मांग ली, लेकिन विवाद फिर में थमता नजर नहीं आ रहा। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, मशहूर एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स पति का निधन

 मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। पहले एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन और अब दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स हसबैंड विवेक लागू की मौत। रीमा के एक्स पति का गुरुवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्लेन क्रैश में इकलौते जिंदा बचे शख्स को सुचित्रा ने बताया झूठा, मचा बवाल तो मांगी माफी

मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन वक्त अपने एक पोस्ट को लेकर खूब विवादों में आ गई हैं। दरअसल, सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अहमदाबाद विमान हादसे में इकलौते जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि विश्वास कुमार झूठ ने बोला कि वह अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया विमान में थे। हालांकि, पोस्ट पर बवाल मचने के बाद सुचित्रा ने तुरंत माफी मांग ली, लेकिन विवाद फिर में थमता नजर नहीं आ रहा।


हीरे जड़ी रोलेक्स घड़ी के चक्कर में फेमस निर्देशक और एक्ट्रेस की हत्या! मुंह में टेप लगी कंबल से लिपटी मिली लाश
मनोरंजन जगत से पिछले कुछ दिनों से दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में साराह स्टीनबर्ग के नाम से जानी जाने वाली एक पूर्व फिल्म निर्देशक और एक्ट्रेस जेनिफर एबॉट की मौत की खबर सामने आई है। नॉर्थ लंदन के कैमडेन इलाके में एक्ट्रेस के घर में ही उनकी हत्या कर दी गई, जहां पुलिस को वह मृत हालत में मिलीं। पुलिस को शक है कि उन्हें उनकी कीमती हीरे जड़ी रोलेक्स घड़ी के लिए मौत के घाट उतारा गया।
 

 

 

सुपरस्टार मोहनलाल ने की श्रीलंका के प्रधानमंत्री से मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए जताया आभार

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हमेशा अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। अब हाल ही में इस एक्टर ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और इस मौके की तस्वीरें शेयर कर गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए श्रीलंकाई सांसद का आभार व्यक्त किया है। 
  

 

मन्नारा चोपड़ा के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचे सिंगर मीका सिंह, पापा के निधन से टूटी एक्ट्रेस के साथ बैठे आए नजर

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता का 16 जून को निधन हो गया, जिससे उनके परिवार और चाहने वालों को गहरा दुख पहुंचा। पिता के अंतिम संस्कार के बाद मन्नारा के परिवार ने मुंबई में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें उनके करीबी, दोस्तों और मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस सभा में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने भी शिरकत की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

 

आंखों में आंसू और जुबां पर खामोशी...संजय कपूर के अंतिम संस्कार में पत्नी का बुरा हाल, तस्वीरें देख फट जाएगा कलेजा 

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में किया गया। करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंचीं। उनके साथ करीना कपूर और सैफ अली खान भी थे। नम आंखों से संजय कपूर के परिवार ने उन्हें अंतिम विदाई दी। संजय के अंतिम संस्कार से सामने आई इन तस्वीरों में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया की आंखों से आंसू थम ही नहीं रहे थे।उन्हें ऐसे देख हर कोई भावुक हो गया।

60 के आमिर खान इश्क वाला लव:बेटे के सामने GF का हाथ थाम दिए रोमांटिक पोज

 

आमिर खान अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ इन दिनों लव लाइफ को लेकर भी खबरों में हैं। दो शादी टूटने के बाद अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट तीसरी बार प्यार में पड़े हैं। वह इस समय  गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं और अक्सर ही दोनों  साथ नजर आते हैं। लेकिन, अब 'सितारे जमीन की' की स्क्रीनिंग के दौरान पहली बार आमिर गौरी का हाथ थामकर इवेंट में पहुंचे। जहां दोनों की केमिस्ट्री और परवान चढ़ते इश्क किसी से नहीं छुपा।

 

इटली में बाॅयफ्रेंड संग 'ABCD' फेम लॉरेन गॉटलिब की ड्रीमी वेडिंग

 

'ABCD' फेम लॉरेन गॉटलिब अब ऑफिशियली शादीशुदा हो गई हैं।डांसर और एक्ट्रेसने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड,लंदन बेस्ड वीडियो क्रिएटर और डायरेक्टर टोबियस जोन्स से शादी रचाई। कपल ने  इटली के टस्कनी में एक बेहद हसीन लोकेशन पर शादी की। इस कपल ने वेडिंग सेरेमनी को इंटीमेट और प्राइवेट रखा, लेकिन हर लम्हा किसी परी कथा से कम नहीं था।

Viral Video:लंदन में BF और बहन संग जाह्नवी का वेकेशन, हाथों में हाथ थाम सड़कों पर बेफिक्र घूमता दिखा कपल 

   बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं।  भले ही उन्होंने कभी भी खुलकर इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन उनकीतस्वीरें और वीडियोज बिन कहे बहुत कुछ कह देती हैं। अब इस प्यारे से कपल का लंदन से वीडियो सामने आया है।  

 

'वो जो चाहे कर सकती है, लेकिन मैं एक शब्द भी नहीं... एकता कपूर संग विवाद पर बदले राम कपूर के सुर

 

 टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर और टीवी जगत की निर्माता एकता कपूर के बीच अनबन को लेकर लंबे समय से चल रही थीं।दरअसल,  राम को 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कसम से' जैसे शोज से घर-घर में पहचान मिली थी और इन शोज को एकता की कंपनी ने प्रोड्यूस किया था। पर जब राम ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में इंटीमेट सीन्स को लेकर टिप्पणी की, जिसे कथित तौर पर एकता ने खुद लिखा था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। वे बिना नाम लिए एक-दूसरे पर निशाना साध चुके हैं। बिखैर अब इस मामले  राम कपूर ने चुप्पी तोड़ी है।  एक इंटरव्यू में राम कपूर ने कहा-'वो जो चाहे कर सकती है, लेकिन मैं एक शब्द भी नहीं कहूंगा क्योंकि आखिरकार उसने मुझे वो दिया है, जो किसी ने मुझे नहीं दिया।'

 

 

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News