Bollywood Top 10: MTV की फेमस VJ आनंदा लुईस की ब्रेस्ट कैंसर से मौत अहमदाबाद प्लेन क्रैश से हताश सलमान खान ने कैंसिल किया इवेंट

Thursday, Jun 12, 2025-05:33 PM (IST)

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। फेमस वीजे रही आनंदा लुईस अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका ब्रेस्ट कैंसर के चलते निधन हो गया है। इससे पहले आनंदा काफी समय से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, लेकिन वह इससे जंग जीत नहीं पाईं और इस दुनिया को अलविदा कह गईं। वहीं, अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार दोपहर भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसमें करीब 133 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने विमान क्रैश की खबर के बाद मुंबई में अपना इवेंट कैंसिल कर दिया। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें


 

राम चरण की ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर टंकी फटने से बड़ा हादसा, पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात, गंभीर रूप से घायल क्रू मेंबर्स
 

सुपरस्टार राम चरण ‘गेम चेंजर’ के बाद अपनी प्रोडक्शन फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच फिल्म के सेट से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में क्रू मेंबर्स समेत एक छायाकार घायल हो गया। तो आइए जानते हैं ये हादसा कैसे हुआ?

 

‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर ने बॉयफ्रेंड को बनाया मंगेतर, शेयर की सगाई की खूबसूरत तस्वीरें

टीवी शो ‘बालिका वधू’ से घर-घर में बड़ी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर इस वक्त खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उन्होंने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से कर ली है,  जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दी है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें देख फैंस काफी सरप्राइज हो गए हैं, अब उन्हें बस एक्ट्रेस की शादी का इंतजार है।

 

महिमा चौधरी की बेटी अरियाना को लगा 18वां साल, एक्ट्रेस ने खास अंदाज में मनाया जश्न, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी अरियाना अब 18 साल की हो गई हैं और इस खास मौके पर महिमा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है। वीडियो में अरियाना अपनी मां के साथ बर्थडे का केक काटती नजर आ रही हैं। इस क्लिप में मां-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।


 दीपिका की ननद सबा ने रखा बेटे का ये प्यारा सा नाम, पति संग शेयर की लाडले की पहली तस्वीरें

 
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर-व्लॉगर सबा इब्राहिम खालिद कुछ ही दिनों पहले मां बनी हैं। उन्होंने शादी के करीब ढाई साल बाद एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। वहीं, अब हाल ही में सबा ने अपने पति खालिद ने बेटे की पहली तस्वीरें शेयर करते हुए उसका नाम रिवील कर दिया है।

 

सोशल मीडिया पर 'इंस्टा क्वीन' भाभी के नाम से फेमस कमल कौर संदिग्ध हालत में मौत, कार से मिला शव
सोशल मीडिया पर "इंस्टा क्वीन भाभी" के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल कौर को लेकर एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। कमल कौर का शव एक कार से बरामद किया गया है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। 

 

'हाउसफुल 5' के ‘लाल परी’ गाने में डांस स्टेप कॉपी करने के आरोपों पर डायरेक्टर ने दी सफाई, कहा-जो भी हुआ, अनजाने में..

मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। वहीं, इसके गाने लाल परी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि,इस गाने को लेकर हाल ही में एक विवाद खड़ा हो गया था, जब एक कंटेट क्रिएटर ने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पर उनका डांस मूव चुराने का आरोप लगाया। वहीं, अब फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने इन आरोपों पर अपनी सफाई दी है।


 
तेलुगु एक्ट्रेस कल्पिका गणेश ने पब में किया हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया केस
तेलुगु फिल्मों की एक जानी-मानी एक्ट्रेस कल्पिका गणेश इस वक्त सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस पर पब में हंगामा खड़ा करने का आरोप है। इतना ही नहीं, ये कहा गया कि उन्होंने प्लेट्स भी फेंकीं और पब की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन पर एफआइआर दर्ज कर ली है। 

 

MTV की फेमस VJ आनंदा लुईस की ब्रेस्ट कैंसर से मौत, इलाज से पहले कर दी थी बड़ी गलती

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। फेमस वीजे रही आनंदा लुईस अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका ब्रेस्ट कैंसर के चलते निधन हो गया है। इससे पहले आनंदा काफी समय से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, लेकिन वह इससे जंग जीत नहीं पाईं और इस दुनिया को अलविदा कह गईं। इस खबर के सामने आते ही लुईस के फैंस मायूस हो गए हैं।

 

 

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर सुनते ही सलमान खान ने कैंसिल किया खास इवेंट, कहा-ऐसे वक्त में जश्न मनाना ठीक नहीं
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार दोपहर भीषण हादसे का शिकार हो गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में लगभग अब तक 133 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। वहीं, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने विमान क्रैश की खबर के बाद मुंबई में अपना इवेंट कैंसिल कर दिया।

 

 

अहमदाबाद प्लेन क्रेश हादसे पर परिणीति चोपड़ा ने व्यक्त किया दुख, जाह्नवी कपूर ने की पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना


गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के पास स्थित मेघाणी क्षेत्र में आज एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है।  242 यात्रियों से भरी एयर इंडिया की एक फ्लाइट टेकऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई। यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के बेहद करीब हुआ और इसके चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद से देशभर में शोक और स्तब्धता का माहौल है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों व उनके परिवारों के लिए प्रार्थनाएं की हैं।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News